प्रभाकर के संरक्षण में संचालित हो रहा कमलेश और खरे का जुआ, अवैध कारोबारी के हौसले बुलंद
अनूपपुर
अनूपपुर जिले में इन दिनों अवैध कारोबारी एक प्रकार से खुलेआम अवैध कारोबार का संचालन करवा रहे हैं जिस पर बीते कुछ महीनो से बदरा सहित कोतमा क्षेत्र में जुए का कारोबार बड़े मदमस्त तरीके से फल फूल रहा है जहां एक ओर एसईसीएल का एक सुरक्षा कर्मचारी जो कॉलरी क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित ना कर जंगलों में जुए का फड़ प्रभाकर की सहमति और गुप्ता के साथ मिलकर जोरों शोरों से जंगलों में बामन परी नचाई जा रही है जिसकी सूचना समुचित थाने से लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों तक है लेकिन युवाओं को अवैध कारोबार के अंधकार में धकेलने वाले खरे और कमलेश पर ना तो जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षण हो रहा है और ना ही पुलिस प्रशासन का जो काफी लंबे समय से क्षेत्र में अवैध कारोबार का संचालन करवा रहे हैं थाने सहित जिला स्तर पर विभाग में हुई सर्जरी के बावजूद जिले में बामन परी का खेल जोरों शोरों से संचालित हो रहा है जिसमें प्रतिदिन लाखों रुपए का वारा न्यारा कर नाल भी निकाली जा रही है जिससे सैकड़ो घर बर्बाद हो रहे हैं तो वहीं डबल के लालच में पैसे गंवा रहे हैं जहा पैसे हार कर घरों में कोलाहल तो वही चौक चौराहे में गाली गलौज चोरी जैसे अप्रिय घटनाओं को भी अंजाम दे रहे हैं जिससे अनूपपुर जिले में चोरी जैसी घटनाएं भी बढ़ती जा रही है अगर जल्द ही कमलेश और खरे का खेल बंद ना हुआ तो और भी घटनाओं को यह अंजाम दिलवा सकते हैं क्योंकि इन्हें केवल अपने वामन परी के खेल से मतलब है ना कि किसी के बर्बाद हो रहे घर से।
