अर्न्तराज्यीय चेक पोस्ट नाका मे चेकिंग के दौरान पुलिस ने पांच लाख रुपए किया जप्त
अनूपपुर/बिजुरी
अनूपपुर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एफएसटी FST टीम बिजुरी के द्वारा चेकिंग के दौरान बीते रात करीब 2 बजे दो लोग मनेन्द्रगढ छ.ग. बार्डर से बिजुरी थाना मध्यप्रदेश बार्डर में मोटर सायकल क्र. CG15CS3886 से अपने एक अन्य साथी के साथ झोले के अन्दर 5 लाख रुपये सभी नोट 500-500 /- रुपये को लेकर बिजुरी से केल्हारी तरफ जा रहा था जिसे बिजुरी पुलिस ने धर दबोचा जिसके बाद पांच लाख रूपये जप्त कर मौके पंचनामा बना मामले की जांच कर की जा रही है।
