सेवादल कांग्रेस की रीढ़, दिया जाएगा पूरा मान-सम्मान- रमेश सिंह

सेवादल कांग्रेस की रीढ़, दिया जाएगा पूरा मान-सम्मान- रमेश सिंह 


अनूपपुर

अनुपपुर विधानसभा क्षेत्र के चचाई रेस्ट हाउस में कार्यकर्ता समागम एवं वरिष्ठ कांग्रेस जन सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें सर्व प्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सम्मान समारोह का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर अनुपपुर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह जी एवं कार्यालय मंत्री सत्येंद्र दुबे जी ने कहा कि सेवादल कांग्रेस की रीढ़ है और इसे पूरा मान-सम्मान मिलेगा सेवादल की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि संगठन के सभी कार्यों में सेवादल का अहम योगदान रहता है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में संगठन के लोगों की बहुत ज्यादा जिम्मेदारी बढ़ जाएगी। इस संगठन ने हमेशा से कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए विकट परिस्थितियों में भी सराहनीय कार्य किए है संगठन पार्टी की मजबूती के लिए सदैव कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सेवादल आज से ही अपना कार्य शुरू कर रहा है। पार्टी को मजबूत बनाने के लिए जिला व ब्लॉकों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। कांग्रेस ने हमेशा ही महिलाओं के अधिकारों के लिए कार्य किया है विधानसभाओं में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण कानून बनने पर महिलाओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही महिलाओं के अधिकारों व उनके सशक्तिकरण के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही संसद व विधानसभाओं में महिलाओं के आरक्षण की आवाज को बुलंद किया था। 1989 तत्कालीन प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी ने नगर निकायों व पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को आरक्षण निहित किया था इस अवसर पर उपस्थित जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रमेश सिंह जी के अध्यक्षता में एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रीति रमेश सिंह महिला कांग्रेस की पदेश महामंत्री श्रीमती गंगोत्री सिंह एवं क्वांटनेटर जिला प्रभारी नीरज द्विवेदी पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विद्या भूषण पांडेय विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह जिला उपाध्यक्ष वासुदेव चटर्जी जिला प्रभारी सत्येंद्र स्वरूप दुबे जिला सेवादल कांग्रेस प्रदेश प्रशिक्षण एहसान अली एवं ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष वेदक पटेल सेवा दल कार्यकारी अध्यक्ष राम सजीवन गौतम जी  श्री खलील बक्श, भूरा यादव, राम सुंदर शर्मा, बिसाहू लाल साहू, पूर्व महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती मंजू मिश्रा, संजय सोनी एवं वरिष्ठ जन कांग्रेस सम्मान समारोह में उपस्थित हुए सभी सम्मानित जनों को शाल श्री फल भेंटकर सम्मानित किया गया।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget