पूर्व सरपंच, उप सरपंच व सचिव पर FIR दर्ज करने के आदेश, 7 लोगो के विरुद्ध गिरफ्तारी वारेंट

पूर्व सरपंच, उप सरपंच व सचिव पर FIR दर्ज करने के आदेश, 7 लोगो के विरुद्ध गिरफ्तारी वारेंट


अनूपपुर

जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम पंचायत लतार के ग्रामवासियों द्वारा निर्माण कार्यों की की गई षिकायत पर जिला स्तरीय समिति गठित कर जांच कराए जाने पर ग्राम पंचायत लतार की पूर्व सरपंच श्रीमती रनिया बाई, पूर्व उप सरपंच राजेन्द्र मिश्रा, सचिव ददनराम केवट द्वारा विभिन्न निर्माण कार्य राषि 27 लाख 28 हजार 400 का शासन के राशि का आहरण कर दुरूपयोग किए जाने के जांच के दौरान आरोप प्रमाणित पाए जाने पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभय सिंह ओहरिया ने जनपद पंचायत अनूपपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को संबंधितों के विरूद्ध शासकीय राशि का अवैधानिक रूप से भुगतान कर राशि गबन किए जाने में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया जाकर प्रतिवेदन तीन दिवस में उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए।

*7 लोगों के विरूद्ध जारी किया गिरफ्तारी वारंट*

अपर कलेक्टर विकास एवं विहित अधिकारी (पंचायत) श्री अभय सिंह ओहरिया ने पंचायत लोकधन की राशि खयानत करने के संबंध में तहसील जैतहरी के ग्राम पंचायत सिवनी के पूर्व सरपंच पूरन कोल पिता महावीर कोल व सचिव ग्राम पंचायत धनगवां (पश्चिम) विजय पटेल पिता सोहनलाल पटेल, तहसील कोतमा के ग्राम पंचायत गुलीडांड़ के पूर्व सरपंच राममिलन शर्मा तथा तहसील राजेन्द्रग्राम अंतर्गत ग्राम पंचायत अल्हवार निवासी ठेकेदार यदुवंश नायक पिता माखन नायक, ग्राम पंचायत सरई निवासी सुनील सिंह परस्ते पिता दुक्खू सिंह ठेकेदार, ग्राम पंचायत भेजरी के तत्कालीन सचिव वर्तमान सचिव ग्राम पंचायत बहपुर गुलाब प्रसाद साकेत पिता राजबलि साकेत, ग्राम पंचायत भेजरी के तत्कालीन सचिव वर्तमान सचिव ग्राम पंचायत ताली फूलचंद्र सिंह पिता बुद्ध सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय अपर कलेक्टर विकास (विहित प्राधिकारी पंचायत जिला पंचायत अनूपपुर) में पेश किए जाने हेतु गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget