आईपीएल सट्टेबाजी दो युवक को छोड़ने पर दो आरक्षक को एसपी ने किया लाइन अटैच
अनूपपुर
अनूपपुर कोतवाली पुलिस के द्वारा आईपीएल क्रिकेट के सट्टेबाजी मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें लोकेश जगवानी तथा रत्नेश जगवानी से रुपयों का लेनदेन तथा सट्टेबाजी के प्रमुख सरगना को छोड़ देने का मामला सामने आया था जिस पर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मामले को संज्ञान में लेकर दो प्रधान आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया है, साथ ही विभागीय जांच की बात भी कही गई हैं। जानकारी अनुसार जिला मुख्यालय में आईपीएल क्रिकेट को लेकर सट्टेबाजी हो रही थी। कोतवाली पुलिस के द्वारा इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें अनूपपुर निवासी लोकेश जगवानी तथा रत्नेश जगवानी का नाम सामने आया। इस कार्रवाई में पुलिस पर भारी पैसे के लेनदेन आरोप लगने लगे थे। रुपयों का लेनदेन तथा सट्टेबाजी के प्रमुख सरगना को छोड़ देने के आरोप की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक द्वारा एसडीओपी अनूपपुर से मामले की जांच भी कराई जा रही है। जिसमे घटना के 10 दिन बाद कोतवाली में पदस्थ दो प्रधान आरक्षक रामखेलावन यादव तथा विकास दहायत को पुलिस अधीक्षक द्वारा लाइन अटैच कर दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामले में दोनों की लापरवाही सामने आई हैं। जांच के बाद विभागीय कार्यवाही भी होने की उम्मीद हैं।
