बदहाल लीडरशिप के खिलाफ धरने पर बैठे भाजपा के पार्षद सीएमओ होश में आओ के नारे लगाए
अनूपपुर/कोतमा
अनूपपुर जिला अंतर्गत कोतमा नगरपालिका में भाजपा के 7 पार्षद धरने में बैठ गए, अभी 7 महीना ही हुआ है, और चढ़ाव उतार की स्थिति तब से बनी हुई है। अभी हाल ही में नगर पालिका परिषद द्वारा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नगरपालिका की सेवा से बाहर कर दिया गया था।
विगत कई वर्षों से नगर पालिका परिषद कोतमा में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के रूप में अपनी सेवा प्रदान कर रहे थे, कारण स्पष्ट नहीं हुआ है कि उन लोगों को किस कारण से नगरपालिका की सेवा से बाहर कर दिया गया था, इसी कारण वस भाजपा के 7 पार्षद नगरपालिका के बाहर धरने पर बैठ कर सी. एम. ओ होश में आओ के नारे लगाकर दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को उनके कार्य पर उनको रखा जाए, धरने पर बैठे भाजपा के पार्षदों ने कहा कि अगर 4 दिनों के अंदर कर्मचारियों को वापस काम पर नहीं लाया गया तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जवाबदेही नगर पालिका सीएमओ की होगी।
