पिता ने पढ़ाई के लिए पुत्र को डांटा तो ट्रेन में बैठकर घर छोड़ भागा, आरपीएफ ने बरामद किया

पिता ने पढ़ाई के लिए पुत्र को डांटा तो ट्रेन में बैठकर घर छोड़ भागा, आरपीएफ ने बरामद किया


अनूपपुर

पिता की डांट नाबालिग बच्चे को इतनी नागवार गुजरी की वह बिना बताए घर छोड़कर ट्रेन में बैठकर निकल पड़ा ट्रेन संख्या 15231 बरौनी गोंदिया एक्सप्रेस जब गोंदिया रेलवे स्टेशन पर आई तो प्लेटफॉर्म पर चेकिंग में तैनात आरपीएफ गोंदिया के जवानों को एक नाबालिग लड़का परेशान एवं संदिग्ध अवस्था मे भटकता दिखाई दिया । जिससे पूछताछ करने पर पता चला कि वह मध्यप्रदेश के अनूपपुर का रहने वाला है जिसकी उम्र महज 14 वर्ष है तथा वह अपने पिता की पढ़ाई के संबंध में डांट बर्दाश्त न कर पाने की वजह से नाराज होकर घर से भाग आया है और भटक रहा है । इसके पश्चात आरपीएफ गोंदिया के जवानों द्वारा किशोर को ट्रेन से उतारा गया । रेलवे के संपर्क में आए गुमशुदा व परेशान बच्चों को बचाने के संबंध में भारतीय रेलवे द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया में दिए गए निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही करते हुए उक्त नाबालिग को गोंदिया की चाइल्ड लाइन टीम व चाइल्ड वेलफेयर कमीशन के माध्यम से सुरक्षित वापस घर पहुँचाने की कार्यवाही शुरू की गई । 

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget