76 दिन बाद अधिवक्ता संघ की हड़ताल विधायक फुन्देलाल के आश्वासन पश्चात् समाप्त

76 दिन बाद अधिवक्ता संघ की हड़ताल विधायक फुन्देलाल के आश्वासन पश्चात् समाप्त


अनूपपुर/जैतहरी

अधिवक्ता संघ जैतहरी के अध्यक्ष गणेश सिंह एडवोकेट ने विज्ञप्ति जारी कर यह बताया कि अधिवक्ता संघ जैतहरी के द्वारा सिविल कोर्ट के संचालन हेतु सुव्यवस्थित कोर्ट रूम उपलब्ध कराये जाने के मांग को लेकर दिनांक 27 जनवरी 2023 से अनिश्चिकालीन कलम बंद हड़ताल चलाया जा रहा था, इस मांग को लेकर कलेक्टर जिला अनूपपुर के द्वारा जनपद पंचायत जैतहरी के प्रांगण में रिक्त पडे हुये भवन के प्रथम तल में 14X19 के दो कमरे, 18X38 का एक हॉल एवं शौचालय सहित सिविल कोर्ट की संचालन के लिये आबंटित किया गया है। किन्तु संघ द्वारा सुव्यवस्थित कोर्ट रूम के रूप में भवन चाहा जा रहा था, जो न्याय विभाग का मांग रहा है। जिस पर कलेक्टर द्वारा फण्ड का अभाव बताकर सुव्यवस्थित कोर्ट रूम उपलब्ध कराने की असमर्थता व्यक्त किया गया। जिस वजह से संघ द्वारा हड़ताल अनवरत जारी रहा।

पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुन्देलाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य, महिला बाल विकास एवं स्वास्थ्य सभापति भूपेन्द्र सिंह, पूर्व संयुक्त कलेक्टर कांग्रेस जिला कमेटी अध्ययक्ष रमेश सिंह एवं पूर्व नगर पंचायत जैतहरी अध्यक्ष अवधेश अग्रवाल, मा०क०पा० के जिला सचिव का० भगवानदास राठौर, आर०एस०पी० जिला सचिव काम० उमेश सिंह मंच में पहुंच कर उक्त आबंटित भवन को कोर्ट रूम के रूप में विकसित कराये जाने का आश्वासन देकर अधिवक्ताओं द्वारा की जा रही हड़ताल को सामाप्त कराया गया। साथ ही उपस्थित अधिवक्ताओं को न्यायालय कक्ष में प्रवेश दिलाकर न्यायालीन कार्यवाही में भाग लेने हेतु आग्रह किया गया।

अधिवक्ता संघ जैतहरी के अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल अवधि में क्षेत्र के सभी राजनीतिक दल जो हड़ताल को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन प्रदान किये थे उनका साथ ही अधिवक्ता संघ कोतमा, राजेन्द्रग्राम, अनूपपुर के अधिवक्ता संघो एवं जैतहरी एस०डी०एम० विजय डेहरिया साहब व तहसीलदार जैतहरी शशांक सेन्डे साहब के सहयोग के प्रति भी उनके लिये आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त किया गया, और इस उम्मीद के साथ हड़ताल की सामाप्ति किया गया कि भविष्य में निश्चित रूप से हमारे जायज एवं जनहितैसी मांग जिससे तहसील जैतहरी के सैकड़ो गावों के लोगों को सस्ता एवं सुलभ न्याय की परिकल्पना पूर्ण होगा।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget