हजारो का अवैध कबाड़ से लोड पिकअप पुलिस ने पकड़कर मामला किया दर्ज

हजारो का अवैध कबाड़ से लोड पिकअप पुलिस ने पकड़कर मामला किया दर्ज


अनूपपुर/बिजुरी

अनूपपुर जिले के बिजुरी पुलिस ने अवैध कबाड़ से लोड वाहन को जब्त करते हुए आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। मामले के संबंध में बताया गया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दलदल से डोला की तरफ जा रहे पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 18 GA 1003 को रोकते हुए उसकी तलाशी ली गई। जिसमें कॉलरी से चोरी का अवैध कबाड़ चोरी कर विक्रय के लिए ले जाया जा रहा था। जिसमें पन्नी लगाकर कबाड़ को ढका गया था। साथ ही पन्नी को खोलकर देखने में वाहन के अंदर पुराना जंग लगा लोहा, प्लेट, रॉड, रोलर, एंगल सहित अन्य कबाड़ लगभग आधा पिकअप लोड पाया गया।

जिस के संबंध में वाहन चालक आशीष कुशवाहा से कबाड़ से संबंधित दस्तावेज की मांग की गई। जिसे प्रस्तुत ना करने पर वाहन को जब्त करते हुए तौल कराया गया। जिसमें वाहन सहित कबाड़ का वजन 3290 किलो पाया गया। इस मामले में वाहन चालक आशीष कुशवाहा के विरुद्ध धारा 379, 411, 414 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। तब तक कबाड़ कुल कीमत 38150 व पिकअप वाहन कीमत 3 लाख को जब्त कर लिया गया

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget