ग्राम पंचायत बेलिया बड़ी में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 132 वीं मनाई गई जयंती

ग्राम पंचायत बेलिया बड़ी में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 132 वीं मनाई गई जयंती


अनूपपुर

जिले के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बेलिया बड़ीमें विधिवत रुप से पंचायत के लोगों को बुलाकर ग्राम सभा का आयोजन कर बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की 132वीं जयंती ग्राम पंचायत के लोगों की उपस्थिति में मनाया गया। साथ ही साथ ग्राम पंचायत के मुखिया  बब्बू कोल  ग्राम पंचायत के सचिव  अंबिका प्रसाद शुक्ला के द्वारा प्रदेष के यषस्वी मुख्यमंत्री द्वारा निकाले गए योजनाओं के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी बताया कि अभी हाल ही में लाडली बहना योजना के माध्यम से प्रदेश सरकार ने एक अच्छी पहल प्रदेश की बहनों के लिए लाया है, और शिवराज सिंह चौहान की मंषा है कि प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार एवं परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने हेतु शासन द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना प्रारंभ की है। और कहा कि अभी जिन लोगों ने लाडली बहना योजना फार्म नही भरा हैं वो सभी जागरुक हो और सभी लोग मिल कर ग्राम पंचायत की मदद करें। और अधिक से अधिक महिला जो पात्र हो वो अपना फार्म ग्राम पंचायत में दाखिल कर ले। ताकि सभी पात्र महिलाओं को लाडली बहना योजना का लाभ मिल सके। और ग्राम पंचायत के सरपंच ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच बब्बू   कोल , ग्राम पंचायत के सचिव  अंबिका प्रसाद शुक्ला , ग्राम पंचायत के उपसरपंच ओम प्रकाश पांडे मोबिलाइजर  सीमा सिंह , पंच  शैलजा मिश्रा   संजीव मिश्रा  प्रीतम सिंह  समय लाल  एवं  ग्रामीण उपस्थित रहे।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget