ABVP ने परीक्षा परिणाम में हुई त्रुटि के विरोध में कुलपति को सौंपा ज्ञापन
शहडोल
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय शहडोल द्वारा परीक्षा फीस में हुई वृद्धि और छात्र छात्राओं को हो रही समस्या के विरुद्ध विश्वविद्यालय के शहडोल कैंपस में आंदोलनत्मक प्रर्दशन कर ज्ञापन सौंपा। विश्वविद्यालय अध्यक्ष मनीष तिवारी द्वारा कुलपति महोदय को ज्ञापन देते हुए यह मांग की गई कि स्नातकोत्तर कक्षाओ जैसे एमबीए एमएससी बॉटनी में 90% से अधिक विद्यार्थी फेल है अतः उक्त कक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का पुनः मूल्यांकन कराया जाय। पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन के फॉर्म शीघ्र प्रारंभ किए जाए।विश्वविद्यालय द्वारा वेबसाइट से रिजल्ट कई बार हटा के पुनः जारी किया जाता है एक ही कक्षा के रिजल्ट को बार बार हटा के अपलोड किया जाता है । रिजल्ट को पहले से भली भांति चेक कर के एक बार अपलोड किया जाय । उक्त ज्ञापन देते हुए यह माग की गई की सभी समस्याओं का निराकरण 03 दिवस के अंदर किया जाय अन्यथा अभाविप उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। उक्त ज्ञापन देते समय अभाविप कार्यकर्ता एवं विश्वविद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
