महिला से 3 महिलाओं ने की मारपीट, थाना में हुई शिकायत, मामला हुआ दर्ज
अनूपपुर/कोतमा
अनूपपुर जिले के कोतमा थानांतर्गत फूलमती प्रजापति पति निर्मल प्रजापति उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम खमरौध ने अपने लड़के विजय के साथ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने खलिहान में धान का पैरा लेने गई थी तो उसके पड़ोस की मुन्नी बाई प्रजापति रानी प्रजापति और मीना प्रजापति उसके खलिहान में आकर पैरा नहीं उठाने दे रहे थे और उन्होंने कहा खलियान हमारा है पैरा भी हमारा है इस बात को लेकर तीनों महिलाएं उससे लिपट पड़ी और मारपीट करने लगी जिससे वह महिला गिर गई जहां रानी और मीना ने उसके साथ डंडे से जमकर मारपीट की जहाँ हल्ला सुनकर उसका लड़का विजय आकर बीच बचाव किया और तीनों महिलाएं कह रही थी कि दोबारा मेरे खलिहान में आएगी तो जान से मार देंगे मारपीट से उसके सिर बाएं हाथ की कलाई दाहिने हाथ के अंगुली में तथा दोनों पैरों में चोट आई है जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में इलाज कराने के बाद थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है जहाँ पुलिस के द्वारा धारा 294 323 506 34 का मामला पंजीबद्ध करते हुए मामले की जांच कर रही है।
