25 सौ का इनामी हत्या के प्रयास का फरारी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

25 सौ का इनामी हत्या के प्रयास का फरारी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


अनूपपुर/भालूमाड़ा

अनूपपुर जिले के भालूमाड़ा थाना मे  प्रकाश सिंह पिता संजय सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम छोहरी थाना भालूमाडा ने दिनांक 06 अक्टूबर 2022 को थाना भालूमाडा में रिपोर्ट किया था कि दिनांक 05 अक्टूबर 2022 को दशहरा त्यौहार पर मैं अपने दोस्त दिनेश सिंह भूपत सिंह बगैरह ग्राम छोहरी के साथ रावण दहन देखने जमुना मेन दुर्गा पण्डाल आया था जहां जमुना के राहुल बसोर अतिकेश मोगरे सुमित सिंह अपने साथियो के साथ पुरानी दुशमनी को लेकर दिनेश सिंह एवं भूपत सिंह के साथ मारपीट कर चाकू से हमला कर गम्भीर चोट पहुचाये है जिनका उपचार मेडिकल कालेज शहडोल मे चल रहा है सूचना पर थाना भालूमाडा में अप क्र 464/22 धारा 341, 294, 323, 324, 506, 34 ता. हि. कायम कर विवेचना की गई मेडिकल रिपोर्ट पर मामले में धारा 307 ता.हि. बढाई गई मामले मे एक नफर आरोपी अतिकेश मोगरे गिरफ्तार हो गया था राहुल बसोर एवं सुमित सिंह निवासी जमुना के बाद घटना से फरार हो गये थे।

पुलिस अधीक्षक द्वारा उपरोक्त दोनो फरार आरोपियो की गिरफ्तारी के लिये दिनांक 20 दिसम्बर 2022 को 5000 / रूपये का इनाम घोषित किया गया था। मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि आरोपी सुमित सिंह पिता बिजय सिंह अपने बड़े पिता संजय सिंह के घर जमुना आया था जहां से बस पकड़ कर फरार होने के लिये बदरा बस स्टैंड जा रहा है सूचना पर निरीक्षक अजय सिंह पवार थाना प्रभारी भालूमाडा द्वारा हमराह स्टाफ सउनि कमलेश सिंह चौहान प्र0आर0 118 ईश्वर यादव आर 212 अजीत सिह के बदरा पहुचकर आरोपी सुमित कुमार सिह पिता विजय कुमार सिह उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड नं 06 जमुना को बदरा यात्री प्रतीक्षालय से गिरफ्तार कर थाना लाया जाकर आरोपी सुमित कुमार सिंह को जे आर पर  जे एम एफ सी महोदय कोतमा के न्यायालय में पेश किया गया माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी का दिनांक 28/04/23 तक का जे आर स्वीकार कर आरोपी को जिला जेल अनूपपुर भेजा गया है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget