नगर पालिका में यूथ महापंचायत कार्यक्रम का हुआ प्रसारण
अनूपपुर/बिजुरी
गुरुवार को बिजली नगर पालिका कार्यालय में भोपाल में आयोजित यूथ महापंचायत कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। जहां मुख्यमंत्री के उद्बोधन को कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के द्वारा सुना गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सहबिन पनिका, उपाध्यक्ष प्रीति सतीश शर्मा, नमिता कैलाश कोल, विमला पटेल, कलावती सिंह, संजू मिश्रा, राजेंद्र लवकुश शुक्ला, विवेक द्विवेदी, कैलाश कोल, राहुल पनिका, प्रयाग पांडे, नगरपालिका के राजस्व निरीक्षक लखन पनिका, कमलेश त्रिपाठी सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। जिनके द्वारा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सुनने के साथ ही युवाओं के लिए लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय पर प्रसन्नता जताई गई।