मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना हेतु भाजपा जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से की सहयोग की अपेक्षा

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना हेतु भाजपा जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से की सहयोग की अपेक्षा


अनूपपुर 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के मार्गदर्शन में अनूपपुर भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी ने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना  के शुभारंभ होने के अवसर पर 25 मार्च 2023 से अनूपपुर जिले के सभी क्षेत्रों में शासन द्वारा आयोजित किए जाने वाले कैंपों में फार्म भरने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है इस प्रक्रिया को शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी ने जिले के सभी मंडलों में मंडल प्रभारियों और जिला प्रभारियों की नियुक्ति करते हुए उन्हें जिम्मेदारी दी है।  मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के चलाए जा रहे अभियान में भाजपा के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी बढ़ चढ़कर हिस्सा लें तथा माताओं बहनों की सेवा में समर्पित मध्य प्रदेश सरकार की यह  संवेदनशील योजना का लाभ दिलाने में अपनी अहम भूमिका अदा करें ,भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना को सफल बनाने हेतु भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी ,जिला कार्यसमिति सदस्य, मंडल पदाधिकारी, मंडल कार्यकारिणी सदस्य, सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के जिले के पदाधिकारी, मंडल के पदाधिकारी, कार्य समिति के सदस्य, जिला अंतोदय समिति के सदस्य ,सभी जनपद अध्यक्ष ,जनपद सदस्य, नगर पालिका अध्यक्ष ,नगर पालिका के पार्षद ,अंतोदय समिति के अध्यक्ष ,शक्ति केंद्र के प्रभारी संयोजक, बूथ के अध्यक्ष, त्रिदेव, ग्राम पंचायत के सरपंच तथा भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के सभी पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने हेतु आयोजित होने वाले कैंपों में पहुंचकर माताओं बहनों का सहयोग प्रदान करें जिससे कि इस योजना का लाभ अधिक से अधिक माताओं बहनों को मिल सके।

 श्री पुरी ने बताया कि मध्य प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा चलाई जा रही लाडली बहना योजना महिलाओं के जीवन में परिवर्तन लाने का कार्य करेगी माताओं बहनों की सेवा में चलाई जा रही यह योजना देश के अंदर मिसाल कायम करेगी और मध्य प्रदेश सरकार की यह योजना  महिलाओं के उत्थान के लिए वरदान साबित होगी। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget