जागृति महिला समिति की प्रमुख को मिला सुषमा स्वराज सम्मान
अनूपपुर/डोला
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा अनूपपुर के द्वारा अनूपपुर जिला मुख्यालय में आयोजित सुषमा स्वराज सम्मान मध्य प्रदेश शासन के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह,श्रीमती शशि पटेल प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा,भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि खरे एवं महिला मोर्चा जिला प्रभारी सुनील कुमार चौरसिया एवं अन्य गणमान्य नागरिकों ,महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति में 27 मार्च 2023 को कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम के प्रारंभ में मध्य प्रदेश शासन के मंत्री बिसाहूलाल सिंह मुख्य अतिथि की भूमिका निभाते हुए कार्यक्रम में सरकार के द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी गयी,शशि पटेल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सरकार का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए लाडली बहना योजना का लाभ दिलाने की बात कही साथ ही सुषमा स्वराज जी के व्यक्तित्व और उनके द्वारा किये गए कार्यों को विस्तार से बताया। श्रीमती रश्मि खरे एवं जिला प्रभारी सुनील कुमार चौरसिया एवं अन्य प्रमुख वक्ताओं ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों के लिए सुषमा स्वराज अवार्ड प्राप्त करने वाली महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जागृति महिला समिति हसदेव क्षेत्र की मुखिया एवं हसदेव क्षेत्र की प्रथम महिला श्रीमती अंजलि कंजरकर को कोयलांचल क्षेत्र राजनगर ,रामनगर बिजुरी,कपिलधारा कुरजा,डूमर कछार बनगवा एवं डोला में अपनी महिला मंडल की टीम के साथ उत्कृष्ट सामाजिक कार्य किए जाने पर तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनके द्वारा समाज को दिए हुए विशिष्ट योगदान को देखते हुए सुषमा स्वराज पुरस्कार प्रदान किया गया,तदोपरांत साल श्रीफल प्रशस्ति पत्र एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित भी किया गया अपने संबोधन में श्रीमती कंजरकर ने भाजपा महिला मोर्चा अनूपपुर द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम मे पुरस्कार प्रदान करने हेतु धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया ,श्रद्धा महिला मंडल एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर की अध्यक्षा श्रीमती पूनम मिश्रा के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जागृति महिला समिति , समाज के विभिन्न आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए माह में दो बार विभिन्न समाजोपयोगी कार्यक्रम करती रहती हैl ये कार्यक्रम समाज के विभिन्न अल्प आय वर्ग के लोगों जैसे वृद्ध पुरुषों, महिलाओं ,युवाओं एवं स्कूली बच्चों के जरूरत के मद्देनजर क्षेत्र के आसपास संचालित किए जाते हैं l एसईसीएल कंपनी में 13 विभिन्न क्षेत्रों में, श्रद्धा महिला मंडल एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर के निर्देशानुसार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहते हैं l आगे उन्होंने कहा कि ये पुरस्कार मुझे नहीं बल्कि हमारी पूरी जागृति महिला समिति को मिला है, श्रीमती पूनम मिश्रा अध्यक्ष श्रद्धा महिला मंडल एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर, हमारी प्रेरणा स्रोत हैं और उनके दिशा निर्देशन के अनुसार ही समस्त समाजोपयोगी कार्यक्रम संपन्न होते है। स्वर्गीय श्रीमती सुषमा स्वराज को देश का महान नेता एवं सफलतम विदेश मंत्री निरूपित करते हुए उन्होंने कहा कि वे बहुत लोकप्रिय नेता थी एवं समाज के सभी लोगों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहती थी कंजरकर ने विख्यात समाज सेविका सावित्रीबाई फुले का भी जिक्र किया,उनके द्वारा समाज में महिलाओं के लिए किए गए विभिन्न कार्यों को याद किया
उन्होंने सभी लोगों को चैत्र नवरात्र पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दुर्गा दुर्गति दूर कर पूर्ण कर हर आस भर दो जननी जगत के जन-जन में उल्लास अंत में श्रीमती कंजरकर ने महिला मंडल अनूपपुर के प्रति आभार व्यक्त किया।