कमलनाथ 500 मे गैस सिलेंडर व 1500 प्रति माह महिलाओं को देने की घोषणा का स्वागत- नागेन्द्रनाथ

कमलनाथ 500 मे गैस सिलेंडर व 1500 प्रति माह महिलाओं को देने की घोषणा का स्वागत- नागेन्द्रनाथ


अनूपपुर

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और अध्यक्ष मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी कमलनाथ द्वारा ₹500 मे गैस सिलेंडर देने की घोषणा से जन - जन मे हर्ष का वातावरण निर्मित हो गया है।आमजन मंहगाई से त्रस्त है आए दिन गैस सिलेंडर के दामों में बढोत्तरी हो रही है। उज्जवला योजना पूरी तरह से फ्लाप हो चुकी है ,मंहगाई की वजह से उज्जवला योजना के हितग्राही गैस रिफिलिंग नही करा पा रहे हैं।


कमलनाथ जी की घोषणा का स्वागत करते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनूपपुर श्री नागेन्द्र नाथ सिंह ने कहा कि यह योजना आम लोगों के लिए वरदान साबित होगा ।मंहगाई से राहत मिलेगी। इसी प्रकार से प्रत्येक महिला को प्रतिमाह ₹1500 दिया जाएगा जिससे कि महिलाओं को मंहगाई से राहत मिलेगी। कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम लागू किया जाएगा जिससे कि पेंशन धारी सम्मान जनक जीवन जी सकें।


मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार बनते ही उक्त योजना तत्काल प्रभाव से लागू होगी।कमलनाथ जी द्वारा किसानों के कर्ज माफी की घोषणा की थी जिसे पूरा किया इसी प्रकार से ₹ 100 मे 100 यूनिट बिजली की घोषणा किया था जिसे पूरा किया।इन योजनाओं से आम जनता को बहुत राहत मिली और जन जीवन में व्यापक स्तर पर सुधार आया।


कमलनाथ जी की घोषणा को जन मानष तक पहुंचाने के लिए आम जनों के सहयोग से गांव-गांव तक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा कोतमा विधानसभा क्षेत्र के गांव - गांव मे प्रचार प्रसार किया जाएगा कि कमलनाथ सरकार बनाइए और ₹ 500 मे सिलेंडर पाइए।इसके साथ साथ सभी योजनाओं और घोषणा का वृहद रुप से प्रचारित करने हेतु सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।जिसके लिए दीवाल लेखन, पंपलेट वितरण एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग किया जाकर जन जागरण अभियान श्री नागेन्द्रनाथ सिंह द्वारा चलाया जाएगा।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget