ट्रेनों के स्टॉपेज एवं विभिन्न समस्याओं को लेकर डीआरएम को सौपा ज्ञापन

ट्रेनों के स्टॉपेज एवं विभिन्न समस्याओं को लेकर डीआरएम को सौपा ज्ञापन


अनूपपुर/जैतहरी

बिलासपुर कटनी रेलखंड के मध्य निगौरा रेलवे स्टेशन से अनूपपुर के मध्य तीसरी लाइन का उद्धघाटन के प्रवास में आये केंद्र दिल्ली रेल के वरिष्ठ अधिकारी व बिलासपुर से आये डीआरएम को जैतहरी रेल्वे स्टेशन में ट्रेनों का ठहराव व अन्य प्रमुख समस्याओं के निराकरण के लिये लिखित शिकायत पत्र दिया गया जिसमें पूर्व में निर्धारित ट्रेनों का स्टापेज दिया जाए अंडरब्रिज में पानी का भराव के कारण आवागमन में असुविधा व लाइट की सुविधा प्रदान करवाया जाए प्लेटफार्म में साफ सफाई व वाहनों की पार्किंग की सुविधा करवाया जाए प्लेटफार्म क्रमांक 4 में टिकिट घर खुलवाया जावे प्लेटफार्म 1-2 से 4 के मध्य ओव्हरब्रिज बनवाया जावे इन प्रमुख मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष शिवकुमार सोनी द्वारा लिखित पत्र में बताते हुए कहा कि नगर में  हिंदुस्तान पॉवर प्लांट सहित विकासखण्ड मुख्यालय तहसील कार्यालय नगर पालिका कृषि उपज मंडी स्थापित है उसके बाद भी रेल सुविधाओं का अभाव है जिससे आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा उपर्युक्त विषयो पर ध्यान देते हुए जैतहरी रेल्वे स्टेशन में रेल सुविधाए प्रदान करने की कृपा करें जिस तरह से पूर्व में स्टॉपेज ट्रेनों का स्टॉपेज दिया जाए जिससे क्षेत्र सहित आसपास के लोगो को सुविधा प्रदान हो सके पत्र देते समय नगर के व्यवसाई उत्तम चंद्र गुप्ता संदीप गुप्ता वेदप्रकाश मिश्रा संजय गुप्ता सौरभ जैन शेषनारायण सोनी अमित सराफ व नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित होकर डीआरएम बिलासपुर से मुलाकात करते हुए जैतहरी रेल्वे स्टेशन में प्रमुख समस्याओं को लेकर चर्चा किये जहाँ डीआरएम द्वारा आश्वासन दिया गया।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget