संभाग स्तरीय फुटबॉल गोल्ड कप प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
अनूपपुर/चचाई
अनूपपुर जिले के चचाई में संभाग स्तरीय फुटबॉल गोल्ड कप प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा हैं यह प्रतियोगिता फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा हैं 9 मार्च को फुटबॉल प्रतियोगिता चचाई और बकहो के बीच खेला गया इस कार्यक्रम में भाजपा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण फुक्कू सोनी एवं जिला पंचायत सदस्य स्नेहलता सोनी कार्यक्रम में पहुँचकर फुटबॉल खिलाड़ियों को खेल के बारे में जानकारी देते हुए सबसे परिचय किया उन्होंने कहा कि खेल को हमेशा निश्छल भाव से ही खेले और अंत मे सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।