सरकार और नेता जनता को बना रही उल्लू, इतिहास में पहली ब्रिज का 4 बार भूमिपूजन
अनूपपुर
जिला मुख्यालय में बहु प्रतीक्षित ओवर ब्रिज 2017 को भूमिपूजन होने के बाद लगातार आम जनता को बेबकूफ बनाया जा रहा हैं 4 वर्ष बीत चुके हैं मगर कार्य की शुरुआत 6 मार्च तक नही हो पाई है केवल कार्य के नाम पर बीच बीच मे खानापूर्ति संबंधित विभाग और ठेकेदार करता आ रहा हैं मजे की बात यह हैं कि पहली बार ओवर ब्रिज का भूमिपूजन अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री संजय पाठक के द्वारा किया गया था। उसके बाद दूसरी बार भूमिपूजन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा किया गया। तीसरी बार शिवरतन बर्मा मंडल अध्यक्ष भाजपा के द्वारा किया गया उसके बाद भी ब्रिज का काम शुरू नही हो पाया तो जनता और कुछ भाजपा के नेताओं का का पार्टी का विरोध झेलना पड़ रहा था काफी विरोध को देखते हुए भाजपा ने तय किया कि क्यू न जनता को एक बार और उल्लू बना दिया जाए, और 7 मार्च 2022 को चौथी बार ब्रिज का भूमिपूजन भाजपा के जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम के कर कमलों से करवा दिया गया। 1 ब्रिज और 4 भूमिपूजन भारत के इतिहास में पहली बार हुआ होगा। 4 वर्ष भाजपा की सरकार भाजपा के विधायक और नेता जनता को केवल सपने दिखाकर बेबकूफ बनाने का काम किया है। अनूपपुर के पूर्व विधायक जनता के समर्थन में सरकार और प्रशासन के बीच मे आग में घी डालने का काम करते आये हैं जिससे प्रशासन और सरकार हरकत में आती तो थी मगर कुछ दिनों बाद फिर कुंभकर्णी नींद में सो जाती थी। रामलाल रौतेल ने ब्रिज का काम शुरू न हो पाने के कारण कलेक्टर अनूपपुर को 16 मार्च को ज्ञापन देने का अल्टीमेटम पहले ही दे चुके थे जिसके डर के कारण चौथी बार भूमिपूजन करना पड़ा। भूमिपूजन का समय दोपहर 12 बजे रखने का एक दिन पहले सोशल मीडिया में जमकर प्रचार किया गया था और आम जनता और भाजपा के कार्यकर्ता पदाधिकारी ज्यादा से ज्यादा पहुँचकर चौथी बार भूमिपूजन में हिस्सा ले 12 बजे से 2 बजे तक आम जनता और भाजपा के लोग नजर लगाए भूमिपूजन की राह देखते रहे मगर जिलाध्यक्ष लापता रहे। 3 बजे ढोल नगाड़े पटाखों के साथ भूमिपूजन सम्पन्न हुआ मिठाईयां बांटी गई और पोकलेन बीच सड़क पर बड़ा सा गड्ढा खोद दिया गया जिसके कारण आवागमन अवरुद्ध होने लगा नगरपालिका की नल पाइप फुट कर सड़क पर चारो तरफ कीचड़ ही कीचड़ हो गया, मौके पर कुछ पत्रकार और रहवासी आकर विरोध करने लगे कि बिना लिंक रोड बनाये काम कैसे चालू कर सकते है भारी विरोध के बाद एक तरफ से आवागमन के लिए रास्ता खोल दिया गया। 1 घंटे पोकलेन बीच सड़क पर बड़ा सा गड्ढा करके ट्रक पर लोड होकर रफू चक्कर हो गयी। भाजपा के कुछ बड़े पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं रहवासी इस लापरवाही पूर्वक चौथी बार किये भूमिपूजन का दबे जुबान विरोध करते नजर आए। लिंक रोड बनी नही, पोल पूरी तरह हटे नही, पुलिस विभाग, दूरसंचार विभाग, नल पाइप लाइन हटे बिना कैसे कार्य शुरू हो गया यह प्रशासन की लापरवाही को दर्शा रहा हैं। अपना जनाधार और टिकट की आस लगाए भाजपा के नेता समय समय पर जनता को उल्लू बनाकर राजनैतिक रोटी सेकने का काम करते रहते है जिसको आम जनता भलीभांति जानती है और समय से जबाब देने को तैयार है। कुछ लोगो का कहना है कि जितने पिलर बनेंगे उतनी बार भूमिपूजन होगा। अब जनता को यह देखना पड़ेगा कि कल से ब्रिज का कार्य शुरू होगा या बस यह एक और खानापूर्ति है।