"प्रो. मनीषा शर्मा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मानित"

"प्रो. मनीषा शर्मा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मानित"


अनूपपुर/अमरकंटक

महिला दिवस की पूर्व संध्या पर पब्लिक रिलेशन सोसायटी, भोपाल  और रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में  होटल पलाश रेसिडेंसी में आयोजित कार्यक्रम मे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के मीडिया विभाग की संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष प्रो. मनीषा शर्मा को मीडिया एजुकेशन के क्षेत्र मे दिये गए योगदान हेतु अचला सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन महिलाओं को दिया जाता है जिन्होंने पत्रकारिता,विज्ञान संचार,विकास पत्रकारिता आदि के क्षेत्र में विभिन्न चुनौतियों का सामना करते हुए अपनी पृथक पहचान बनाई है। प्रो. मनीषा  शर्मा द्वारा लिखित दस पुस्तकों में से  छः पुस्तकें मीडिया पर आधारित है। उनके विभिन्न समाचार पत्रों में समसामयिक विषयों पर आलेख  प्रकाशित होते रहते है।

 कार्यक्रम मे  पदमश्री गायक कैलाश खेर  के साथ किसान कल्याण व कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल,चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास नारंग,लेखिका, अभिनेत्री सोहेला कपूर ,पूर्व मिस इंडिया इंटरनेशनल आयशा एमन  मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर आयोजित व्याख्यान सत्र में अतिथियों ने स्त्री समानता और सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किये । इस अवसर पर एक्ट्रेस, डाइरेक्टर आकृति सिंह की  फ़िल्म 8 डाउन तूफान मेल की स्क्रीनिंग भी की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या मे मीडिया जगत की हस्तियों के साथ  भोपाल की विभिन्न यूनिवर्सिटीज के विद्यार्थी उपस्थित थे।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget