नवजात शिशु बना कुत्तों का निवाला, कलयुगी माँ का कारनामा, स्वास्थ्य केंद्र संदेह के घेरे में..?
अनूपपुर/पुष्पराजगढ़
अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ से सनसनीखेज घटना सामने आई है। राजेंद्रग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास एक नवजात शिशु को आवारा कुत्तों ने नोंच-नोंचकर आधा खा लिया, नवजात का शव सड़क पर मिला है।घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। उक्त घटना दिनांक 28 फरवरी सोमवार लगभग दोपहर की बताई जा रही है।इसके साथ ही अस्पताल के पास लाश मिलने से कई वाल उठ रहे हैं कि आखिर ये शव कहां से आया अथवा अस्पताल से ? आशंका जताई जा रही है कि कलियुगी मां ने ही अपने जिगर के टुकड़े को कुत्तों के हवाले कर दिया। राजेंद्रग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आस-पास ही नवजात को फेंका गया है।ऐसे में इसी अस्पताल में बच्चे का जन्म हुआ होगा।अब यह अवैध संबंध से जन्मा बच्चा है या फिर माता-पिता ने ही इसे फेंका है,यह जांच का विषय है, लेकिन अस्पताल प्रबंधन की भी बड़ी लापरवाही से इनकार नहीं किया जा सकता।आवारा कुत्ते नवजात के शव को नोंचते हुए अस्पताल रोड पर ले आए। जब कुत्ते शिशु को घसीट रहे थे, तभी स्थानीय लोगों की उस नजर पड़ी। लोग भी एक पल के हैरान हो गए कि अस्पताल में ही ऐसी घटना कैसे हो सकती है. इसकी सूचना तत्काल अस्पताल प्रबंधन और पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
नवजात शिशु के शव के कमर के नीचे का हिस्सा गायब था।आवारा कुत्ते उसे काट खाए थे,अब यह जांच का विषय है कि आवारा कुत्ता शिशु को कहां से लेकर आया।अभी तक इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शिशु के शव के बचे-खुचे हिस्से का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।इस मामले में सीएमएचओ एस.सी राय से बीतचीत की तो उन्होंने मामले की जानकारी नहीं होने की बात कही। हालांकि उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी लगते ही इस पर जांच कर कार्रवाई करेंगे। पुलिस से भी बात की गई तो वो भी मामले की जांच करने की बात कह रहे है। इस मामले में पुष्पराजगढ़ बीएमओ से बातचीत की गई तो उनका फोन बंद आया जिससे संपर्क नहीं हो सका।बड़ा सवाल यह है कि इस तरह की लापरवाही आखिर कैसे हुई ? क्या इसमें अस्पताल प्रबंधन का भी हाथ है ? क्योंकि अस्पताल के आस-पास नवजात शिशु का शव मिलना और कुत्तों का नोंचना कई सवालों को जन्म दे रहा है। बगैर अस्पताल प्रबंधन के मिलीभगत के इस तरह नवजात शिशु को नहीं फेंका जा सकता खैर ये जांच का विषय है कि नवजात की लाश आई कहीं से ?