स्व. सरोज पांडेय स्मृति ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता मेकल क्लब का समापन आज

स्व. सरोज पांडेय स्मृति ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता मेकल क्लब का समापन आज


अनूपपुर

स्वर्गीय श्री सरोज प्रसाद पांडे की स्मृति में ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता द्वितीय वर्ष का आयोजन स्थान चंदास नदी के पास चचाई रोड अनूपपुर के जिला खेल परिसर अनूपपुर में मेकल क्लब के तत्वाधान में एवं जिला खेल युवा कल्याण विभाग के मार्गदर्शन में दिनांक 11 मार्च 2022 दिन शुक्रवार को सायं 5:00 बजे से सुश्री सोनिया मीणा कलेक्टर अनूपपुर के मुख्य अतिथि अखिल पटेल पुलिस अधीक्षक अनूपपुर की अध्यक्षता में एवं मेकल क्लब के संरक्षक रामनारायण उरमालिया, जी के मिश्रा, एवं राज किशोर तिवारी के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया गया था। 

*आज होगा समापन*

 स्व. श्री सरोज प्रसाद पाण्डेय जी की स्मृति में आयोजित ओपन मेकल क्लब अनूपपुर के तत्वाधान में एवं जिला खेल युवा कल्याण विभाग के परिसर चंदास नदी के पास आज समापन समारोह का कार्यक्रम रखा गया है जिसमे बृजेश गौतम जिलाध्यक्ष भाजपा अनूपपुर के मुख्य आतिथ्य में श्रीमती नवरत्नी विजय शुक्ला, अध्यक्ष, नगर परिषद जैतहरी की अध्यक्षता में सिद्धार्थ शिव सिंह, जिला उपाध्यक्ष- भाजपा अनूपपुर जितेन्द्र सोनी जिला महामंत्री भाजपा अनूपपुर वेद प्रकाश द्विवेदी जिला महामंत्री किसान मोर्चा अनूपपुर के विशिष्ट आतिथ्य में आज 14 मार्च 2022 सोमवार को सायं 5 बजे से आयोजित किया गया है। उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कार्यक्रम को सफल बनाने का मेकल क्लब के द्वारा निवेदन किया गया हैं।

*विजेता को मिलेगा पुरुस्कार*

प्रतियोगिता में ओपन डबल विजेता को 11000 रू. + ट्राफी,उपविजेता को 5100 रू.+ ट्रॉफी,दीर्घानुभवी विजेता को 3000 रू.+ ट्रॉफी एवं उपविजेता को 1500 रू.+ ट्रॉफी पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। 

*मेकल क्लब के सदस्य रहेंगे उपस्थित*

मेकल क्लब अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, सचिव मो.रईस खान एवं सदस्यगण अशोक यादव, एहसानुल चाचा, महेंद्र त्रिपाठी, परेश गुप्ता, अजय सिंह चंदेल, अनिल, धर्मेंद्र चौबे, चंद्र भूषण त्रिपाठी, रज्जाक चाचा, डॉ विश्वास, डॉ प्रमोद मिश्रा, राम नारायण पटेल, मनोज शर्मा, आशीष तिवारी, गुड्डू गुप्ता, पुष्पेंद्र तिवारी,अजय पटेल, पुष्पेंद्र पांडे आदि लोग रहेंगे उपस्थित।



Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget