मोदी के स्वच्छ भारत मिशन पर नगर पालिका ने ताला लगाकर किया कब्जा, कौन करेगा कार्यवाही
अनूपपुर
एक तरह पूरे देश मे स्वच्छता के नाम पर अरबो रुपये खर्च करके स्वच्छ भारत मिशन का प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी का सपना लगता हैं सपना ही रह कर रह जायेगा। शासन की अरबो रुपये खर्च करके जो योजनाओं का चलाने का काम कर रहे हैं इन पर कुछ लोग पानी फेरने का काम कर रहे हैं। जिला मुख्यालय अनूपपुर में नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत को खुलेआम कब्जा करके अपने पैरों तले रौदने का काम कर रहा हैं मन मे रखो एक ही सपना स्वच्छ बनाना अनूपपुर अपना यह नारा बड़े बड़े बैनर पोस्टर लगाकर पूरे जिले के जनता को संदेश दे रहे हैं कि हमसे बड़ा स्वच्छता का पहरेदार होगा ही नही मगर एक तरफ पूरे नगर में गंदगी देखी जा रही है नालियां बजबजा रही है कोई देखना वाला नही है जिम्मेदार लापता हैं। नगर पालिका के अंतर्गत जिला मुख्यालय के इंदिरा तिराहा पीडब्लूडी के पास पुराने जनपद के सामने लगे महिला पुरुष के लिए बना बनाया यूरिनल लगवाया गया है मगर वह यूरिनल केवल शो पीस बनकर रह गया है महिला यूरिनल में नगरपालिका के द्वारा कब्जा करके ताला लगा दिया गया है और उस यूरिनल का उपयोग नगर पालिका के साफ सफाई करने वाले कर्मचारियों के द्वारा झाड़ू रखकर गोदाम बना लिया गया हैं जिसके कारण 24 घंटे ताला लगा रहता हैं। जबकि मुख्य चौराहा होने के कारण आम जनता की सुविधा के लिए उसे लगाया गया था आस पास वहाँ के अलावा कोई भी यूरिनल नही है। जबकि डिप्टी कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार के शासकीय बंगले है पी डब्लू डी का ऑफिस है और मुख्यालय का व्यस्त चौराहा है उसके बाद भी न तो इन अधिकारियों का ध्यान इस ओर जा रहा हैं न नगर पालिका के अधिकारियों का बस और टैक्सी का स्टॉप होने के कारण महिलाओ का आना जाना लगा रहता हैं जिसके कारण महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। यूरिनल के ऊपर लगा पानी की टंकी शो पीस बनकर रह गई है उसमें कभी पानी नही भरा जाता नल की फिटिंग टूट गयी है टोटियां गायब है लाखो खर्च करके यूरिनल पूरी तरह कबाड़ हो गया है किसी को कोई सुध नही है।
*इनका कहना हैं*
मुझे इसकी जानकारी नही है मैं अभी महिला यूरिनल से ताला खुलवाती हूँ।
*ज्योति सिंह सीएमओ नगरपालिका परिषद अनूपपुर*
*ये है नगर पालिका का स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार*👇🏿👇🏿