मारपीट से आई चोट पर युवक की जिला अस्पताल मे उपचार दौरान मौत

मारपीट से आई चोट पर युवक की जिला अस्पताल मे उपचार दौरान मौत 


अनूपपुर

28 फरवरी 2022 सोमवार की सुबह जिला चिकित्सालय अनूपपुर में सिर तथा शरीर के अन्य हिस्सों में आयी गंभीर चोट आने पर उपचार दौरान 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई घटना की सूचना पर जिला अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी  बिपिन बिहारी राय आरक्षक कमलेश प्रसाद द्वारा मृतक के शव का पंचनामा कर ड्यूिटी डॉक्टर से शव परीक्षण कराने बाद मृतक के शव का अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप कर घटना की जानकारी थाना अमरकंटक को दी मृतक नोहरलाल पिता जीवनलाल चंद्रवंशी ग्राम बहपुर थाना अमरकंटक का निवासी है जो विगत रात घर पर रहा तभी गांव के कुछ लोगों द्वारा घर आकर गाली गुप्तार व मारपीट की जिससे नोहरलाल बेहोश हो गया रहा जिसे सीएचसी राजेंद्रगाम से बेहतर उपचार हेतु देर रात जिला चिकित्सालय अनूपपुर में भर्ती कराया गया रहा भर्ती दौरान सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई घटना पर पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों के कथन लेकर घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना अमरकंटक को जानकारी दी जिस पर थाना अमरकंटक द्वारा घटना की जांच प्रारंभ कर दी है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget