यशोदा सिंह पाटले बनी महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष, लोगो ने दी शुभकामनाएं

यशोदा सिंह पाटले बनी महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष, लोगो ने दी शुभकामनाएं


*एडवोकेट यशोदा सिंह बनीं महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष 
कार्यकर्ताओं मे खुशी की लहर*

अनूपपुर। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सुश्री नेट्टा डिसूजा की स्वीकृति से मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष डॉ. अर्चना जायसवाल ने श्रीमती यशोदा सिंह पाटले को अनूपपुर महिला कांग्रेस का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है और उनसे अपेक्षा की है कि वह कांग्रेस की रीति नीति तथा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के कुशल एवं सक्षम नेतृत्व मे पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सतत कार्य करते रहेंगी जिससे पार्टी और महिला कांग्रेस को काफी मजबूती प्रदान होगी। श्रीमती यशोदा सिंह पाटले के अनूपपुर जिलाध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर पुष्पराजगढ़ विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फुंदेलाल सिंह मार्को, कोतमा विधायक सुनील सराफ, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रमेश सिंह, कार्यवाहक अध्यक्ष संतोष पाण्डेय, करतार सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, दीपक पाण्डेय, किसान कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. राज तिवारी, सामाजिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेश द्विवेदी, ब्लाक अध्यक्ष वेदक पटेल, आशीष त्रिपाठी, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनी, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान, ब्लाक अध्यक्ष राघवेन्द्र पटेल, विश्वनाथ सिंह, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष संजय सोनी, युवक कांग्रेस के जिला महामंत्री राजीव सिंह, मयंक सिंह सहित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।




Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget