लीनेश क्लब के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं को वितरण किया गया पोषण आहार
अनूपपुर/कोतमा
लीनेश क्लब के द्वारा आए दिन नगर में सामाजिक कार्य किए जाते रहे हैं चाहे वह कोरोना काल के समय अनाज वितरण का हो चाहे गरीब कन्या के विवाह की मदद के लिए हो ऐसे कई कार्य लीनेश क्लब के द्वारा किए जाते रहे हैं इसी कड़ी में 22 फरवरी को लीनेश क्लब के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर भर्ती गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार एवं अन्य सामग्रियां भेंट की गई । लीनेस के द्वारा आगे भी सामाजिक कार्य जारी रहेगा । पोषण आहार वितरण में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मोहिनी वर्मा डॉक्टर संगीता प्रजापति लीनेस क्लब की पूर्व अध्यक्ष किरण गोयनका वर्तमान अध्यक्ष रीता गुप्ता कोषाध्यक्ष रचना जैन वर्षा चावड़ा रजनी खटोर रुचि सिंह शिल्पा त्रिवेदी निशा गुप्ता छाया बरसैया नीतू अग्रवाल उपस्थित थी।