जुआ खेलने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नगद, मोबाइल, बाइक जप्त

जुआ खेलने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नगद, मोबाइल, बाइक जप्त


अनूपपुर/कोतमा

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लगातार कोतमा थाना प्रभारी द्वारा एक के बाद एक कार्यवाही कर अपराधियों के प्रति भय का माहौल पैदा कर दिया है वही प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतमा थाना अंतर्गत ग्राम भ्रमण के दौरान गोकुल तालाब किनारे तालाब के पास रेड मारी गई जिस पर 6 लोग ताश के पत्ते के साथ अगल-बगल मोटरसाइकिल खड़े किए हुए ताश के पत्ते पर पैसे का दाव लगा कर जुआ खेल रहे थे जिन्हें गिरफ्तार करते हुए थाना लाया गया और आरोपी रोहित कुमार चौधरी पिता राम प्रसाद चौधरी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम रुपोला थाना जैतपुर जिला शहडोल ,जीवन मिश्रा पिता रामलला मिश्रा उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम केशवाही थाना बुढार जिला शहडोल, रामनारायण यादव पिता रामदास यादव उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम लोधी थाना कोतमा जिला अनूपपुर, गोपत चौधरी पिता प्रमोद चौधरी उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम रजबांध थाना बुढार जिला शहडोल, अज्जू मिश्रा पिता शिव कुमार मिश्रा उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम सेमरिहा थाना कोतमा जिला अनूपपुर व एक अन्य आरोपी पुलिस को देख वहां से भाग गया से 52 ताश के पत्ते फड से एवं पास से नगदी 4140 रुपए 3 अदद एंडरोइड मोबाइल कीमत 7500 रुपए तथा 3 अदद मोटरसाइकिल प्लेटिना, होंडा साइंस, सीडी डिलक्स जब्ती की गई व आरोपियों के विरुद्ध 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। व आरोपीगण जब्ती संपत्ति उपरोक्त 05 को धारा 41 (क)जा0फौ0 के तहत नोटिस देकर पाबंद किया गया वापसी पर आरोपी उपरोक्त 06 नफर के विरुद्ध अपराध धारा सदर का कायम किया गया। 

*इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका*

कोतमा थाना प्रभारी अजय कुमार, अरविंद राय, प्रदीप पांडेय, कृपाल सिंह, शुभम तिवारी, संजय द्विवेदी, भानु प्रताप, व प्रदीप यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget