"शब्दो की छाती फटती है" का विमोचन कवि संगम त्रिपाठी ने वृंदावन राय को दी बधाई
भोपाल
मध्यप्रदेश लेखक संघ का स्वतंत्रता के अमृत जयंती वर्ष में 20 वा साहित्यकार सम्मान समारोह दिनांक 27.02.2022 को भोपाल में आयोजित किया गया।
समारोह में सागर के सुप्रसिद्ध कवि वृंदावन राय जी का काव्य संग्रह " शब्दों की छाती फटती है" का विमोचन श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव जी सेवानिवृत्त आईएएस व पद्म श्री श्रीधर जी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में लेखक संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। श्री वृन्दावन राय जी की कृति गजल को समर्पित है व इसके सफल विमोचन पर कवि संगम त्रिपाठी एवं प्रेरणा साहित्य संस्था परिवार ने बधाई दी है।
"शब्दों की छाती फटती है" गजल संग्रह आम जनमानस को समर्पित है व वास्तविकता को अपने में समेटे हुए है।