कर्मचारी खुद नपा में कर रहा सप्लाई का कार्य संविदा कर्मचारी लूटवा रहा कुबेर का खजाना

कर्मचारी खुद नपा में कर रहा सप्लाई का कार्य संविदा कर्मचारी लूटवा रहा कुबेर का खजाना


अनूपपुर/पसान

जमुना कोतमा अनूपपुर जिले ही नहीं पूरे भारतवर्ष में भ्रष्टाचार को कम करने के लिए भारत सरकार द्वारा डिजिटल ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था की गई है जिससे कि भ्रष्टाचार को कम किया जा सके और पात्र व्यक्ति को इसका लाभ मिल सके निसंदेह सरकार का यह कदम सराहनीय है लेकिन इसमें भी लोग लोगों की जानकारी की कमी का फायदा उठाकर लाखों रुपए कमाने से नहीं चूक रहे हैं ऐसा ही एक ज्वलंत उदाहरण अनूपपुर जिले के नगर पालिका परिषद पसान मे कंप्यूटर ऑपरेटर या अकाउंटेंट के पद पर पदस्थ फैयाज का सामने आया है जिन्होंने डिजिटल माध्यम या यूं कहें कि ऑनलाइन पेमेंट करने की जानकारी होने का फायदा उठाते हुए स्वयं अपने चहेते फर्मो के माध्यम से खुद सप्लाई का कार्य करके लाखों रुपए का भुगतान प्राप्त किया और जिन बड़े ठेकेदारों से कमीशन मिलता रहता है उनका भुगतान आंख कान बंद करके कर दिया जाता है वही छोटे-मोटे ठेकेदार सप्लायर विज्ञापन पेपर बिल वाले जिनसे कमीशन नहीं मिलना रहता है उनका बिल महीनों अध्यक्ष और सीएमओ के हस्ताक्षर होने के बाद भी रोक कर रखा जाता है सूत्रों से पता चला है कि फैयाज अपना परमानेंट कर्मचारी बनने का विभागीय जेडी कार्यालय शहडोल के अधिकारियों से साठगांठ कर फर्जी तरीके से परमानेंट होने की जुगाड़ में है जबकि इससे सीनियर कर्मचारी आज भी परमानेंट होने की बाट जो रहे हैं

*अंधों में काना राजा*

नगर पालिका पसान में अकाउंटेंट ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए अन्य कर्मचारी भी मौजूद हैं लेकिन उन्हें प्रशिक्षण का अवसर न मिलने के कारण और फैयाज के द्वारा ऐसे कर्मचारियों को कोई भी जानकारी न दिए जाने से एकलौता कर्मचारी ऑनलाइन भुगतान करने के लिए बना बैठा है जबकि नियमानुसार एकाउंटेंट जैसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील पद पर नगर पालिका के स्थाई कर्मचारी की नियुक्ति होनी चाहिए लेकिन यहां तो कुबेर के खजाने पर संविदा कर्मचारी को बैठा दिया गया है हद तो तब हो जाती है जब ऐसे संविदा कर्मचारी को सीएमओ के द्वारा ओटीपी जारी कर करोड़ों रुपए का भुगतान करने की अनुमति दे दी जाती है अब सवाल यह उठता है कि अगर संविदा कर्मचारी करोड़ों का फर्जी भुगतान करके चंपत हो जाता है तो उसका नगर पालिका क्या कर सकती है उसका जिम्मेदार कौन होगा वह तो ना तो परमानेंट कर्मचारी है ना ही उसका पीएफ पेंशन शासन के पास जमा है उक्त मामले की संबंधित अधिकारी को गंभीरता से लेना चाहिए और सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जानी चाहिए

*इन चीजों की करता है सप्लाई*

संविदा कर्मचारी फैयाज के द्वारा अपने चहेते लोगों धनपुरी और शहडोल के यहां से कंप्यूटर का पूरा सामान मोबाइल नेटवर्क मॉड लेटर सेटअप बॉक्स सीसीटीवी कैमरा इंटरनल इलेक्ट्रिक इलेक्ट्रॉनिक सामान प्रिंटिंग का कार्य करके लाखों का भुगतान प्राप्त किया है

*इनका कहना है*

मैं अभी नया आया हूं और आने के बाद किसी तरह का सप्लाई का कार्य नहीं किया गया है मैं अभी पूरा ध्यान निर्माण कार्य सफाई और लोगों की मूलभूत सुविधाओं पर दे रहा हूं और अगर फैयाज द्वारा अपने चहेते लोगों के माध्यम से सप्लाई का किया जा रहा है तो उसकी निष्पक्ष जांच होगी अन्य मामलों की भी निष्पक्ष जांच की जाएगी

*भूपेंद्र सिंह मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद पसान*

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget