लापरवाही पर ग्राम पंचायतों के 6 सचिवों सचिवों पर लगा 6500 का जुर्माना

लापरवाही पर ग्राम पंचायतों के 6 सचिवों सचिवों पर लगा 6500 का जुर्माना


अनूपपुर 

25 फरवरी 2022 अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह ने म.प्र. लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम के तहत समय-सीमा में आवेदकों को सेवाएं प्रदाय ना करने पर जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत झांईताल की सचिव श्रीमती संतोषी सिंह पर 1500 रुपये, जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत जमुड़ी के सचिव श्री छक्केलाल राठौर पर 1000 रुपये, जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत रक्सा के सचिव श्री राजेन्द्र मिश्रा पर 1500 रुपये, जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत केल्हौरी के सचिव श्री पुष्पेन्द्र पाण्डेय पर 1000 रुपये, जनपद पंचायत कोतमा अंतर्गत ग्राम पंचायत निगवानी के सचिव श्री मदनलाल द्विवेदी पर 500 रुपये तथा जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत लपटा के सचिव श्री दषरथ सिंह पर 1000 रुपये की शास्ति अधिरोपित की है।       

   उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत झांईताल, जमुड़ी और रक्सा के सचिवों ने मृत्यु का अप्राप्यता प्रमाण पत्र, ग्राम पंचायत केल्हौरी व निगवानी के सचिवों ने विवाह का पंजीयन एवं ग्राम पंचायत लपटा के सचिव ने जन्म का अप्राप्यता प्रमाण पत्र व मृत्यु का अप्राप्यता प्रमाण पत्र की सेवाएं समय-सीमा में आवेदकों को प्रदाय नहीं की थी।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget