विद्युत ताप गृह का राखड़ बांध टूटने के लापरवाही पर 2 अधिकारी निलंबित
अनूपपुर/चचाई
जिले के ऊर्जा नगरी चचाई में स्थापित अमरकंटक ताप विधुत ग्रह चचाई के केल्हारी गांव स्थित राखड़ बांध का एक हिस्सा 11 फरवरी टूट गया था , जिसके सुधार कार्य मे लगे 2 अधिकरियो को निम्बित कर दिया गया , दरअसल बांध टूटे जाने को लकेर 18 फरवरी को प्रमुख ऊर्जा सचिव संजय दुबे सहित मंजीत सिंह प्रबंधक संचालक म.प्र पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड जबलपुर ,नीरज अग्रवाल विशेष कर्तव्य अधिकारी ऊर्जा विभाग सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी अमरकंटक ताप विधुत ग्रह चचाई पहुचे थे , जहां राखड़ बांध सुधार कार्य सीगल रहा था जिस कार्य मे लगे 2 अधिकरियो को लापरवाह मानते हुए निलंबन का आदेश दिया था , जिस अपर अमल करते हुए सीई ने निलंबित कर दिया है ।
जिले के अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई के कैल्होरी गांव स्थित राखड़ बांध गत 11 फरवरी को एक हिस्साी टूट गया था। जिस पर 18 फरवरी को प्रमुख उर्जा सचिव संजय दुबे सहित अन्य अधिकारी पहुंच कर राखड़ बांध का निरिक्षण किया , इसके साथ ही उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों को जमकर डाट लगाई और पत्रकारो से कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के साथ निर्माण कार्य में लगे लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई कर बख्शा नहीं जायेगा। जिसका नतीजा यह रहा कि कार्यपालन यंत्री मुकेश नामदेव एवं अतरिक्त अभियंता एएच अंसारी को राखड़ बांध का हिस्सा टूटने के लिए दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया था , जिस पर अमल करते हुए ध्वनि अधिकरियो को निलंबित कर दिया गया है ।