पंचायत के सोख्ता में सूखा रहे हैं भ्रष्टाचार का पानी, स्टीमेट को ताक में रखकर लीपापोती
अनूपपुर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन में जमकर लापरवाही बरतकर लीपापोती हो रही है जिले में सभी ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बहुत सारे कार्य कराए जा रहे लगातार पंचायतों से कार्यो में गुणवत्ता विहीन कार्य करने का आरोप लगता रहा हैं जो कि कहीं न कही सच साबित होता नजर आ रहा हैं पंचायतों एवं जनपद में बैठे जिम्मेदारो के सामने खुलेआम भ्रष्टाचार हो रहा हैं और लोग आंख मूंद कर बैठे हैं जिसके कारण शासकीय योजनाओं का दुरुपयोग हो रहा हैं। अनूपपुर जिले के जनपद पंचायत अनूपपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत पयारी नंबर 1 में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सोख्ता गड्ढा का निर्माण किया गया है इस कार्य को इस्टीमेट के हिसाब से नही बनाया गया है और कार्य भी गुणवत्ता विहीन किया गया हैं। उक्त कार्य मे जगह जगह लापरवाही और लीपापोती के सबूत दिख रहे हैं सरपंच और सचिव की मिलीभगत से कार्य को अंजाम दिया गया हैं कुछ ग्रामीणों ने जब गलत कार्य के कारण विरोध किया तो उनको कहा गया कि हमारा काम सही हैं जहाँ जाना हो चले जाओ शिकायत से हमारा कुछ नही होने वाला, सरपंच सचिव की दादागिरी से ग्रामीण परेशान हो चुके हैं। ग्रामीण चाहते है ग्राम में कराए गए कार्यो जांच हो जिससे दोषियों को सजा मिल सके।
*इनका कहना हैं*
अभी हाल में ही जो कार्य ग्राम पंचायत पयारी नं. 1 में हुए हैं उन कार्यो को जब तक अच्छे से नही कराएंगे तब कार्यो का मूल्यांकन नही होगा सरपंच सचिव को अवगत करा दिया गया है।
*श्रीमति नेहा सिंह इंजीनियर जनपद पंचायत अनूपपुर*