चिकित्सालय में शीघ्र लगेगी सीटी स्कैन मशीन- मनोज द्विवेदी

अनूपपुर जिला चिकित्सालय में शीघ्र लगेगी सीटी स्कैन मशीन- मनोज द्विवेदी



महत्वपूर्ण कार्य के लिये एजेंसी नियुक्त


अनूपपुर / मप्र सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन के लिये निरन्तर कार्य कर रही है। प्रत्येक जिला अस्पताल में आक्सीजन प्लांट की स्वीकृति देने के बाद अब प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर अनूपपुर जिला चिकित्सालय में अतिशीघ्र सीटी स्कैन मशीन लगाने की स्वीकृति प्रदान की गयी है। कार्य शीघ्रातिशीघ्र हो ,इसके लिये प्रत्येक जिले में कार्य एजेंसी स्वीकृत करके उन्हे शीघ्र कार्य पूरा करने के निर्देश दिये है। 

जिला अस्पताल में सीटी स्कैन ,आक्सीजन प्लांट , कोविड सेंटर में आक्सीजन युक्त बेड्स बढाने की मांग जिले से होती रही है। भाजपा नेता मनोज द्विवेदी ने भी इस बावत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,  मंत्री बिसाहूलाल सिंह, सांसद हिमाद्री सिंह, कमिश्नर राजीव शर्मा, कलेक्टर चन्द्रमोहन ठाकुर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम को पत्र लिख कर की थी। 

   जिला अस्पताल में सीटी स्कैन स्वीकृत होने से कोरोना संक्रमितों के साथ अन्य मरीजों को इस सुविधा का लाभ मिल पाएगा। श्री द्विवेदी ने मुख्यमंत्री सहित अन्य सभी जिम्मेदार जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा है कि यह जिले की लाखों गरीब जनता के लिये बडी सुविधा होगी। अभी इसके लिये मरीजों को बिलासपुर, नागपुर, जबलपुर, शहडोल जाना पडता था। उन्होंने मुख्यमंत्री तथा जिले के कोविड प्रभारी मंत्री से इन मशीनों को संचालित करने के लिये आवश्यक स्टाफ की नियुक्ति  के लिये आग्रह किया है। जिले की जनता को बधाई देते हुए इस महामारी में मास्क लगाए रहने, घर पर रहने तथा शासन - प्रशासन के निर्देश पालन की अपील की है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget