एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस पर भड़की महिला सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा
इटारसी
इटारसी के रेलवे स्टेशन के सामने प्रशासन और पुलिस टीम रोको टोको अभियान के तहत सड़क पर निकलने वालो से पूछताछ कर रही थी इसी दौरान एक एस्कार्पियो कार में सवार महिला को एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी और तहसीलदार पूनम साहू ने रोका जिसके बाद महिला आगबबूला हो गई और एसडीएम तहसीलदार से बत्तमीजी से बात करते हुये भड़क उठी करीब 15 मिनिट तक महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा जिसके बाद एसडीएम ने महिला को थाने भेजकर चालानी कार्यवाही की। महिला ने पूछताछ के बाद बताया बेटे के साथ शहर भ्रमण करने निकली थी।
