महिला डाक्टरों, नर्सिंग स्टाफ से अभद्रता व धमकी देने वाला गिरफ्तार, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल के 5 बसों का हुआ चालान


अनूपपुर

कोतवाली पुलिस अनूपपुर द्वारा शासकीय जिला चिकित्सालय में महिला डाक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ से अभद्रता एवं धमकी देकर शासकीय कार्य में बाधा कारित करने का आरोपी संतोष तिवारी निवासी कपिलधारा कालोनी, बरबसपुर अनूपपुर को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया, आरोपी को जेल भेज दिया गया।

डॉक्टरों का प्रतिनिधि मंडल पुलिस अधीक्षक अनूपपुर से मिलकर थाना कोतवाली अनूपपुर में लिखित आवेदन पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई गई की, ज्योति पटेल शासकीय जिला चिकित्सालय अनूपपुर में महिला रोगी ओपीडी में महिला रोगियों की चिकित्सा का शासकीय कार्य कर रही थी, जिनके साथ डाक्टर सोसन खेस , नर्सिंग आफिसर गरिमा मिश्रा भी अपने शासकीय कार्य को कर रहे थे। महिला रोगी कक्ष में 10-12 महिलाये अपना ईलाज करा रही थी, तभी अचानक संतोष तिवारी नाम का व्यक्ति बिना अनुमति अपने मोबाईल फोन से वीडियो बनाते हुए तेज आवाज में चिल्लाते हुए प्रवेश किया, बिना अनुमति महिला डाक्टरों के बिल्कुल चेहरे के नजदीक आकर वीडियो बनाने लगा, वहां मौजूद महिला रोगियों का भी निजता भंग करने वाला वीडियो बनाने लगा। महिला डाक्टर द्वारा उस व्यक्ति को मोबाईल फोन से वीडियो बनाने से मना किया तो तेज आवाज में अभद्रता पूर्वक बात करने लगा, करीब 30 मिनट से 45 मिनट तक संतोष तिवारी वहां पर उपद्रव करता रहा, जिससे डाक्टर अपना रोगियों के ईलाज का शासकीय कार्य नहीं कर सके। उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में संतोष तिवारी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 365/26 धारा 221,224,329(3),329 (4), 332 (सी), 77,351 (2) बी.एन.एस. 3/4 चिकित्सक या चिकित्सा से संबंधित व्यक्तियो की सुरक्षा अधिनियिम पंजीबद्ध किया गया।

आरोपी संतोष तिवारी की धर्मपत्नी श्रीमती शैफाली तिवारी के द्वारा आये दिन पति द्वारा मारपीट गाली गलौच मारपीट कर प्रताड़ित किये जाने पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 342/26 धारा 85, 296बी, 115(2), 351(2) बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया गया है। इसी तरह स्पान मिनरल्स प्रायवेट कंपनी लिमिटेड ग्राम चटुआ के सुपरवायजर गणेश सोनी पिता नारायण प्रसाद सोनी उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम गोदरी थाना सलीमनाबाद जिला कटनी के साथ दिनांक 12 जून 2026 को मां बहन की गन्दी गन्दी गालियां देकर मारपीट करने और धमकी दिये जाने की रिपोर्ट पर संतोष तिवारी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 340/26 धारा 296बी, 115(2), 351(2) बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया गया है।

*सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल 5 बसों पर चालानी कार्यवाही*


अनूपपुर जिले में "सुरक्षित स्कूल बस अभियान 3.0"* के अंतर्गत स्कूली वाहनों की सघन जांच प्रारंभ कर दी गई है। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी को सुरक्षित एवं संरक्षित यात्रा उपलब्ध कराना तथा स्कूल वाहनों को निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप संचालित कराना है।

अभियान के प्रथम दिवस में कोतमा स्थित सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल की 8 स्कूल बसों का गहन निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान कुछ वाहनों में फायर एक्सटिंग्विशर की वैधता समाप्त होना, फर्स्ट एड बॉक्स का निर्धारित मानकों के अनुरूप उपलब्ध न होना तथा अन्य सुरक्षा संबंधी कमियां पाए जाने पर 5 स्कूल बसों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई तथा संबंधित प्रबंधन को कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान सभी बस चालकों की ब्रीथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई, जिसमें यह सुनिश्चित किया गया कि कोई भी चालक शराब के प्रभाव में वाहन संचालित न कर रहा हो। साथ ही चालक एवं परिचालकों को विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की समझाइश भी दी गई।

नशे की हालत में युवक सांप से कर रहा था खिलवाड़, सांप के डसने से युवक की हुई मौत


शहडोल

जिले के ब्यौहारी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत रामपुरवा में जहरीले सांप के डंसने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान छोटेलाल कोल 30 वर्ष, पिता सत्यनारायण कोल, निवासी ग्राम पंचायत रामपुरवा के रूप में हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक घटना के समय युवक शराब के नशे में था। बताया जा रहा है कि उसने एक जहरीले सांप को पकड़ लिया और उसे हाथ में लेकर काफी देर तक उससे खिलवाड़ करता रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी दौरान सांप ने छोटेलाल के हाथ में डंस लिया। डंसने के कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लेकर निकले, लेकिन रास्ते में उसकी हालत गंभीर हो गई। अस्पताल में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पर पहुंची। शव का पंचनामा पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौप दिया। गांव के लोगों का कहना है कि युवक को कई बार सांप से दूर रहने और उसे छोड़ देने की सलाह दी गई थी, लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी। इसी लापरवाही के चलते यह हादसा हो गया।

अवैध मुरूम उत्खनन पर कार्रवाई, 3 डंपर, 1 टेलर, 1 पोकलेन जब्त, जिला सीईओ ने सरपंच को किया पद से पृथक


उमरिया

जिले में अवैध उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 के किनारे चल रहे मुरूम के अवैध उत्खनन पर शिकंजा कस दिया। पाली एसडीएम मीनाक्षी बंजारे के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में टीबीसीएल कंपनी के तीन डंपर, एक टेलर और एक पोकलेन मशीन मौके से जब्त की गई। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

प्रशासन को सूचना मिली थी कि एनएच-43 के किनारे बिना वैध अनुमति के मुरूम का उत्खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पाली एसडीएम मीनाक्षी बंजारे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान वहां भारी मशीनों से मुरूम की खुदाई और डंपरों में भरकर परिवहन की तैयारी होती मिली।

एसडीएम ने मौके पर मौजूद कंपनी के कर्मचारियों से उत्खनन से संबंधित अनुमति, खनिज विभाग की स्वीकृति और परिवहन से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा। हालांकि कंपनी की ओर से कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन डंपर और एक पोकलेन मशीन को जब्त कर लिया।

प्रशासन का कहना है कि बिना वैध अनुमति किसी भी प्रकार का खनिज उत्खनन नियमों का उल्लंघन है। प्रारंभिक जांच में मामला अवैध उत्खनन का प्रतीत होने पर सभी वाहनों को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संबंधित विभागों से भी इस मामले में आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।

*जिला सीईओ ने सरपंच को किया पद से पृथक*

उमरिया सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ने मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 40 का प्रयोग करते हुए नन्हू सिंह सरंपच ग्राम पंचायत गिंजरी, जनपद पंचायत पाली को कर्तव्यों के प्रति घोर उपेक्षा किए जाने पर पद से पृथक कर दिया है।विदित हो कि ग्राम पंचायत गिंजरी जनपद पंचायत पाली अंतर्गत महात्मा गांधी राश्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से वित्तीय वर्श 2025- 26 में स्वीकृत कार्य अमृत सरोवर जोगी नाला ग्राम बरबसपुर ग्राम पंचायत गिंजरी के संबंध में सियाराम महरा ग्राम बरबसपुर व्दारा सीपी ग्राम पोर्टल पर ट्रेक्टर ट्राली कि भाडा राशि 219300 लगभग 8 माह से भुगतान हेतु लंबित है। आवेदन पत्र व कलेक्टर, कमिश्नर जनसुनवाई मे आवेदन किया गया , किंतु ग्राम पंचायत में राशि उपलब्ध होने के पश्चात भी सरपंच एवं सचिव व्दारा भुगतान नही किया गया। जिस पर यह कार्यवाही की गई है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget