एबीवीपी ने शासकीय महाविद्यालय में व्याप्त समस्याओं पर प्रदर्शन कर सौपा ज्ञापन, निराकरण नही तो उग्र आंदोलन

*अनूपपुर व बिजुरी में हुआ प्रदर्शन*

अनूपपुर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्थापना काल से ही छात्रहित राष्ट्रहित व समाज हित में कार्य करते आया है उसी क्रम में आज विद्यार्थी परिषद  बिजुरी नगर इकाई द्वारा शासकीय महाविद्यालय बिजुरी में निरंतर चल रही समस्याओं को लेकर दो घंटे तक प्रदर्शन कर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का कहना है की महाविद्यालय  बिजुरी के प्राचार्य का उदासीन रवैया बिल्कुल सहन नहीं किया जाएगा, महाविद्यालय में लगातार समस्याएं जैसे छात्राओं बहनों के लिए सैनेट्री वेडिंग मशीन व फर्स्ट एड बॉक्स की व्यवस्था ना होना, छात्रों को खेलने की सामग्री उपलब्ध ना करना खेल मैदान न होना, छात्र छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था हेतु किसी भी प्रकार की सिक्योरिटी व्यवस्था ना करना ,महाविद्यालय के मुख्य द्वार में सीसीटीवी कैमरे का ना होना, जिससे असामाजिक तत्वों द्वारा अभद्रता व छात्रों से मारपीट के विषय आते रहते हैं इन पर कार्यवाही ना करना, महाविद्यालय में निर्धारित समय सारणी के अनुसार नियमित कक्षाओं का संचालन नहीं किया जाता है, छात्रों को स्थानांतर प्रमाण पत्र टीसी प्राप्त करने के लिए तीन दिवस तक भटकना पड़ता है जो की पूर्णत गलत है, लाइब्रेरी में किसी भी प्रकार की पुस्तकों का ना होना वाईफाई व्यवस्था न होना व अंकसूची प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को अनावश्यक रूप से भटकना पड़ता है। व अन्य प्रमुख मांगो को लेकर आज विद्यार्थी परिषद ने लगातार प्रदर्शन करते हुए प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।

*अनूपपुर में भी हुआ प्रदर्शन*

विद्यार्थी परिषद अनूपपुर नगर इकाई द्वारा हूं द्वारा पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में निरंतर चल रही समस्याओं को लेकर दो घंटे तक प्रदर्शन कर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का कहना है पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य का उदासीन रवैया बिल्कुल स्वीकार नहीं किया जाएगा, महाविद्यालय में लगातार समस्याएं जैसे शिक्षकों का धूम्रपान करके महाविद्यालय में आना ,छात्राओं बहनों के लिए सैनेट्री वेडिंग मशीन व फर्स्ट एड बॉक्स की व्यवस्था ना होना, छात्रों को खेलने की सामग्री उपलब्ध ना करना ,छात्र छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था हेतु किसी भी प्रकार की सिक्योरिटी व्यवस्था ना करना ,महाविद्यालय के मुख्य द्वार में सीसीटीवी कैमरे का ना होना, छात्रों के आईडी कार्ड का ना होना, जिससे असामाजिक तत्वों द्वारा अभद्रता व छात्रों से मारपीट के विषय आते रहते हैं इन पर कार्यवाही ना करना,  लाइब्रेरी का पूर्ण रूप से संचालन ना होना ,प्रेक्टिकल लैबों में जंग लगे उपकरण पुराने रखे हुए हैं नए उपकरणों का प्रयोग ना करना ,जल एवं शौचालय व्यवस्था ठीक ना होना तथा अन्य समस्याओं पर पर ज्ञापन सौपा

विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि जल्द ही समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा, जिसका जिम्मेदार महाविद्यालय प्रशासन होगा।

50 क्विंटल 3 लाख का अवैध महुआ के परिवहन पर संयुक्त टीम की कार्यवाही, ट्रक जप्त, मामला दर्ज

* बिना बिल महुआ, टैक्स चोरी की आशंका*

अनूपपुर

जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ प्रशासन ने अपनी सक्रियता और सख्ती बढ़ा दी है। हाल ही में कलेक्टर के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए, प्रशासन की टीम ने चचाई थाना क्षेत्र में अवैध रूप से महुआ का परिवहन कर रही एक बड़ी खेप को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई ने क्षेत्र में अवैध व्यापार करने वालों के बीच हड़कंप मचा दिया है।

यह पूरी कार्रवाई अनूपपुर के एसडीएम कमलेश पुरी के कुशल निर्देशन में संपन्न हुई। कार्रवाई के दौरान चचाई पुलिस, संजय यादव और संजय मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों की टीम ने सटीक सूचना के आधार पर घेराबंदी कर परिवहन में लगे वाहन को रोका। जांच के दौरान पाया गया कि महुआ का परिवहन बिना किसी वैध दस्तावेज, ट्रांजिट परमिट या अनुमति के किया जा रहा था, जिसके बाद तत्काल प्रभाव से जब्ती की प्रक्रिया शुरू की गई।

प्रशासनिक अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में मुख्य आरोपी 'बुढार' निवासी दलबीर पाव को बताया गया है। बताया जा रहा है कि दलबीर पाव महुआ का बड़ा व्यापारी है और लंबे समय से इस क्षेत्र में सक्रिय है। पकड़े गए महुए की मात्रा लगभग 50 क्विंटल बताई जा रही है, जो कि 125 बोरियों में भरकर ले जाई जा रही थी। इतनी बड़ी मात्रा में महुआ की जब्ती प्रशासन की एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने इस कार्रवाई में GST विभाग और वन विभाग को भी साथ लेकर कार्रवाई करने का निर्णय लिया है: बिना वैध बिल और टैक्स चोरी की आशंका के चलते जीएसटी विभाग द्वारा मामले की सूक्ष्म जांच की जाएगी साथ ही महुआ लघु वनोपज की श्रेणी में आता है, अतः इसके अवैध संग्रहण और परिवहन के नियमों के तहत वन विभाग भी कड़ी विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मंडी नियमों के उल्लंघन के तहत आरोपी पर मंडी टैक्स का पांच गुना जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, मामले को न्यायालय में भी पेश किया जाएगा, जहाँ से आरोपी को कानून के अनुरूप सजा और अतिरिक्त अर्थदंड का सामना करना पड़ सकता है।

समाचार 01 फ़ोटो 01

समाचार 02 फ़ोटो 02

एबीवीपी ने शासकीय महाविद्यालय में व्याप्त समस्याओं पर प्रदर्शन कर सौपा ज्ञापन, निराकरण नही तो उग्र आंदोलन

*अनूपपुर व बिजुरी में हुआ प्रदर्शन*

अनूपपुर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्थापना काल से ही छात्रहित राष्ट्रहित व समाज हित में कार्य करते आया है उसी क्रम में आज विद्यार्थी परिषद  बिजुरी नगर इकाई द्वारा शासकीय महाविद्यालय बिजुरी में निरंतर चल रही समस्याओं को लेकर दो घंटे तक प्रदर्शन कर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का कहना है की महाविद्यालय  बिजुरी के प्राचार्य का उदासीन रवैया बिल्कुल सहन नहीं किया जाएगा, महाविद्यालय में लगातार समस्याएं जैसे छात्राओं बहनों के लिए सैनेट्री वेडिंग मशीन व फर्स्ट एड बॉक्स की व्यवस्था ना होना, छात्रों को खेलने की सामग्री उपलब्ध ना करना खेल मैदान न होना, छात्र छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था हेतु किसी भी प्रकार की सिक्योरिटी व्यवस्था ना करना ,महाविद्यालय के मुख्य द्वार में सीसीटीवी कैमरे का ना होना, जिससे असामाजिक तत्वों द्वारा अभद्रता व छात्रों से मारपीट के विषय आते रहते हैं इन पर कार्यवाही ना करना, महाविद्यालय में निर्धारित समय सारणी के अनुसार नियमित कक्षाओं का संचालन नहीं किया जाता है, छात्रों को स्थानांतर प्रमाण पत्र टीसी प्राप्त करने के लिए तीन दिवस तक भटकना पड़ता है जो की पूर्णत गलत है, लाइब्रेरी में किसी भी प्रकार की पुस्तकों का ना होना वाईफाई व्यवस्था न होना व अंकसूची प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को अनावश्यक रूप से भटकना पड़ता है। व अन्य प्रमुख मांगो को लेकर आज विद्यार्थी परिषद ने लगातार प्रदर्शन करते हुए प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।

*अनूपपुर में भी हुआ प्रदर्शन*

विद्यार्थी परिषद अनूपपुर नगर इकाई द्वारा हूं द्वारा पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में निरंतर चल रही समस्याओं को लेकर दो घंटे तक प्रदर्शन कर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का कहना है पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य का उदासीन रवैया बिल्कुल स्वीकार नहीं किया जाएगा, महाविद्यालय में लगातार समस्याएं जैसे शिक्षकों का धूम्रपान करके महाविद्यालय में आना ,छात्राओं बहनों के लिए सैनेट्री वेडिंग मशीन व फर्स्ट एड बॉक्स की व्यवस्था ना होना, छात्रों को खेलने की सामग्री उपलब्ध ना करना ,छात्र छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था हेतु किसी भी प्रकार की सिक्योरिटी व्यवस्था ना करना ,महाविद्यालय के मुख्य द्वार में सीसीटीवी कैमरे का ना होना, छात्रों के आईडी कार्ड का ना होना, जिससे असामाजिक तत्वों द्वारा अभद्रता व छात्रों से मारपीट के विषय आते रहते हैं इन पर कार्यवाही ना करना,  लाइब्रेरी का पूर्ण रूप से संचालन ना होना ,प्रेक्टिकल लैबों में जंग लगे उपकरण पुराने रखे हुए हैं नए उपकरणों का प्रयोग ना करना ,जल एवं शौचालय व्यवस्था ठीक ना होना तथा अन्य समस्याओं पर पर ज्ञापन सौपा

विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि जल्द ही समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा, जिसका जिम्मेदार महाविद्यालय प्रशासन होगा।

समाचार 03 फ़ोटो 03

नालियों से निकला कचरा सड़कों पर मिलने पर जताई नाराजगी, जोन प्रभारी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश

*सीएमओ ने किया वार्डों में औचक निरीक्षण*

शहडोल

नगर पालिका परिषद शहडोल की मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा जितेंद्र भंडारी ने रविवार को नगर के विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण कर नागरिक सुविधाओं एवं विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वार्ड क्रमांक 1 से 4 तक का भ्रमण करते हुए पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता, जनगणना कार्य तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नगर में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना नगर पालिका की प्राथमिक जिम्मेदारी है, इसलिए कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

भ्रमण के दौरान वार्ड क्रमांक 1 (कोनी) में बंद पड़े हैंडपंप की जानकारी मिलने पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने उसे तत्काल चालू कराने के निर्देश दिए। साथ ही दूसरे हैंडपंप के चबूतरे का निर्माण कराने तथा उसके आसपास समुचित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश नगर पालिका उपयंत्री एस.एस. तोमर को दिए गए।

निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि स्वच्छता मित्रों द्वारा नालियों से निकाला गया कचरा सड़कों पर ही पड़ा हुआ था, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही थी और गंदगी फैलने की आशंका थी। इस पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल कचरा उठाकर उचित स्थान पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही वार्ड के जोन प्रभारी की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई करते हुए उनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश भी दिए गए।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित एवं निर्माणाधीन आवासों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अपूर्ण आवासों के हितग्राहियों से चर्चा कर उन्हें निर्धारित समय-सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया तथा अधिकारियों को योजना के कार्यों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान वार्ड क्रमांक 4 में आकाशवाणी के पास सड़क और नाली के अभाव के कारण स्थानीय नागरिकों को हो रही समस्याओं की जानकारी भी सामने आई। इस पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने नगर पालिका उपयंत्री शरद द्विवेदी को स्थल का निरीक्षण कर सड़क एवं नाली निर्माण का प्राक्कलन तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

समाचार 04 फ़ोटो 04

जिला चिकित्सालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, रक्तदान कर जीवन दान का दिया संदेश

उमरिया

रक्तदान जीवनदान के उद्देश्य से ब्लड बैंक अधिकारी डॉ. मुकुल तिवारी के  मार्गदर्शन पर  युवा टीम उमरिया द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय उमरिया में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में 06 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया।

ब्लड बैंक अधिकारी डॉ मुकुल तिवारी ने उपस्थित रक्तदाताओं को बताया कि रक्तदान शरीर शोधन की एक प्रक्रिया है, रक्तदान करने से शरीर में नया रक्त तैयार होता है और पहले के रक्त में उपलब्ध कई तरह के कोलेस्ट्राल आदि कम होते हैं। 

लैब टेक्नीशियन वीरेंद्र शर्मा व होमगार्ड ,आपदा प्रवंधन उमरिया प्रभारी अधिकारी राहुल कुमार साहू ने कहा  कि रक्तदान महादान है। स्वस्थ लोगों को साल में एक बार जरूर रक्तदान करना चाहिए। इससे बेहतर स्वास्थ्य रहता है।युवाओं से साल में कम से कम दो बार रक्तदान करने का आह्वान किया। रक्तदान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम करता है। 

रक्तवीर हिमांशु तिवारी ने कहा कि रक्तदान महा दान है। रक्त की दो बूंद से किसी जरूरत मंद व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है, इसलिए इस पुन्य के कार्य में रक्तदान के लिए युवाओं को बढ़-चढ़ कर सहयोग देना चाहिए। सभी रक्त वीरों को प्रमाण पत्र  देकर सम्मानित किया गया।शिविर में युवा व अधिकारियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। 

समाचार  05 फ़ोटो 05

अतिक्रमण पर सख्त कार्यवाही करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश, घरेलू गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

उमरिया 

कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन की अध्यक्षता में कलेक्टर सभागार में समय सीमा की साप्ताहिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में उन्होंने मुख्यमंत्री निवास से प्राप्त आवेदनों, आयुक्त शहडोल संभाग कार्यालय से प्राप्त आवेदनो तथा जनसुनवाई,न्यायालयीन प्रकरणों, मानवाधिकार के पत्रों, फैक्ट न्यूज आदि की समीक्षा करते हुए जिला प्रमुख अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी दायित्वों का निर्वहन समय सीमा में अनिवार्य रूप से करें।

उन्होने कहा कि जिले में हो रहे अवैध अतिक्रमण पर राजस्व अधिकारी एवं नगर पालिका अधिकारी सख्त से सख्त कार्यवाही करें। मुख्य नगर पालिका अधिकारी से कहा कि नगर में सब्जी की दुकानों को निर्धारित सब्जी मंडी पर लगवाया जाए , ताकि आवागमन सुगम रूप से हो सके। उन्होने कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी से कहा कि पानी की समस्या कि जानकारी मिलने पर उसका त्वरित निराकरण किया जाए, ताकि पेयजल की समस्या से आम जनों को जूझना नही पड़े । 

उन्होने कहा कि सर्वाइकिल कैंसर से बचाव हेतु छात्रावासों की 13 से 15 वर्ष की बच्चियों को एचपीवी का टीका लगवाया जाए। बैठक में कलेक्टर ने घरेलू गैस सिलेंडरों की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की जिस पर जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में घरेलू गैस की उपलब्धता है । उन्होने कहा कि बुकिंग में आ रही सर्वर डाउन की समस्या के लिए निरंतर रूप से भोपाल स्तर पर संपर्क स्थापित किया जा रहा है । उन्होंने तीनों अनुविभाग के एसडीएम एवं आबकारी विभाग से कहा कि जिले में अवैध रूप से हो रही शराब कि पैकारियों पर निगरानी रखते हुए कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। 

समाचार 06 फ़ोटो 06

युवती की खेतो में मिली अधजली लाश, गांव में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

अनूपपुर

जिले में वारदात का मामला सामने आया है जिसमें एक युवती की अधजली लाश खेतों के बीच बने खंडहर में बरामद हुई है यह लाश किसकी है कि शिनाख्त होना अभी बाकी है लेकिन थाने में दर्ज गुमशुदगी के मामलों में यह कयास लगाए जा रहे हैं की लाश के पास पड़ा एक पर्स और उसमें निकली कागज की पर्ची में नाम काजल बताया जा रहा है। हालांकि जिस स्थिति में ये लाश बरामद हुई है उस स्थिति में उसकी पहचान करना मुश्किल है लिहाजा पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव की पहचान करने के लिए बुलाया है ताकि आगे के कार्यवाही की जा सके इस घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैली गई है। मामला अनूपपुर जिले की जैतहरी थाना के गांव गुंवारी का बताया जा रहा है।

अनूपपुर जिले जैतहरी थाना क्षेत्र के गुंवारी गांव में एक अज्ञात युवती का शव पाया गया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने दोपहर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव और स्थल का मुआयना करते पास पड़े एक पर्स की जांच पड़ताल की। जिसमें एक कागज की पर्ची पर काजल पूरी नाम लिखा पाया गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों से लड़की के संबंध में पूछताछ की। जिसकी कोई जानकारी नहीं मिलने पर, फॉरेंसिक टीम को बुलाकर शव की जांच पड़ताल कराई।

खेत मालिक रामखेलावन राठौर रोजाना की तरह अपने खेत पर पहुंचे लेकिन सुने पड़े मकान में लाश पड़ी है इस बात से वह अनजान थे लेकिन जिस जगह पर पेड़ कटाई रामखेलावन राठौर के द्वारा कराई गई थी वहां पहुंचने के बाद उन्हें कुछ जलने की गंध महसूस हुई तो सोने पड़े मकान जो क्षतिग्रस्त अवस्था में था वहां जाकर देखा तो किसी की अब जेल राज पड़ी हुई है जिस बात की सूचना उनके द्वारा पुलिस को दी गई।

पुलिस ने पंचनामा की प्रक्रिया करते शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी के पोस्टमार्टम कक्ष में सुरक्षित रखवा दिया है। एसडीओपी अनूपपुर नवीन तिवारी ने बताया कि खेत मालिक रिटायर्ड फौजी रामखेलावन राठौर अपने खेत गए हुए थे। जहां उनके ही खेत में बने पुराने खंडहरनुमा मकान से दुर्गंध महसूस हुई, पास जाकर देखने पर शव क्षत विक्षत हालत में पड़ा हुआ था। इसके बाद वह गांव लौटे और ग्रामीणों को जानकारी दी। वहीं पुलिस ने बताया कि काजल पुरी पिता सुक्खीराम पनिका ग्राम लपटा से 17 फरवरी से लापता है। गुमशुद की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित परिजनों को पुलिस ने शव पहचान के लिए बुलाया है। परिजनों के पहचान के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल पुलिस मामले में अन्य तथ्यों पर जानकारी जुटा रही है।

समाचार 07 फ़ोटो 07

मालवा अंचल के श्रद्धालु अमरकंटक में कर रहे कुलदेवी-देवताओं व अस्त्र-शस्त्र की पूजा, रामघाट पर भजन-कीर्तन

अनूपपुर

धार्मिक एवं आध्यात्मिक आस्था की पावन नगरी अमरकंटक में इन दिनों मालवा अंचल से बड़ी संख्या में पहुंचे भक्त श्रद्धालु अपने कुलदेवी-देवताओं तथा उनके अस्त्र-शस्त्रों की पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रहे हैं। पतित पावनी मां नर्मदा के पावन रामघाट के उत्तर एवं दक्षिण तट पर मालवा क्षेत्र से आए श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में भजन-कीर्तन और पूजा-पाठ में लीन दिखाई दे रहे हैं।

सायंकाल श्रद्धालु रामघाट तट पर अपने कुलदेवी-देवताओं तथा उनके प्रतीकात्मक अस्त्र-शस्त्रों की स्थापना कर दीप प्रज्वलित करते हैं और भक्ति भाव से भजन-कीर्तन करते हैं। इसके बाद प्रातःकाल पारंपरिक वाद्ययंत्रों की थाप के साथ मां नर्मदा में स्नान-डुबकी लगाकर विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है तथा अपने आराध्य देवी-देवताओं से मनोकामनाएं और मन्नतें मांगी जाती हैं। यह धार्मिक अनुष्ठान सायंकाल से प्रारंभ होकर दोपहर तक निरंतर चलता रहता है।

इस अवसर पर श्रद्धालु अपने पारंपरिक व्यंजन जैसे लिट्टी-चोखा और दाल-बाटी बनाकर सामूहिक रूप से भोजन भी करते हैं। रामघाट तट पर पूजा-अर्चना के दौरान कई श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते-नाचते भी दिखाई देते हैं। भक्ति भाव के वातावरण में कई श्रद्धालु अपने आराध्य के प्रति गहरी आस्था व्यक्त करते हुए उनसे जुड़े प्रश्नों के समाधान भी प्राप्त करते देखे गए। उज्जैन, रायसेन, देवास, रतलाम, धार और सीहोर सहित मालवा क्षेत्र के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु अमरकंटक पहुंच रहे हैं। 

मालवांचल के श्रद्धालुओं द्वारा कुलदेवी-देवताओं तथा उनके अस्त्र-शस्त्रों की यह पूजा प्रतिवर्ष शारदीय नवरात्रि और चैत्र नवरात्रि के पूर्व की जाती है। विगत दिवस उज्जैन क्षेत्र से लगभग 10 बसों में सवार होकर बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं, युवक-युवतियां अमरकंटक पहुंचे और मां नर्मदा के पावन तट पर श्रद्धा-भक्ति के साथ अपने कुलदेवी-देवताओं की आराधना की।

समाचार 08 फोटो 08

ग्रीष्म ऋतु में चिन्हित बसाहटों में पर्याप्त पेयजल की हो उपलब्धता-कलेक्टर 

*जनगणना कार्य में गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करें*

अनूपपुर

कलेक्टर हर्षल पंचोली ने कहा है कि जिले के सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी जनगणना कार्य को गंभीरता, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ संपादित करें। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने जिले के सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनगणना के प्रथम चरण में ड्रोन सर्वे के आधार पर ब्लॉकों का विभाजन किया जाए तथा सभी नगरीय निकायों में भौगोलिक सीमाओं और वार्डवार सीमांकन का निर्धारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे जनगणना कार्य में अपेक्षित प्रगति लाई जा सके। कलेक्टर श्री पंचोली आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के नर्मदा सभागार में आयोजित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। 

बैठक में कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा करते हुए पेयजल संकटग्रस्त बसाहटों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। इस पर कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने अवगत कराया कि जिले में 31 बसाहटों का चयन किया गया है, जहां टंकियों के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इसी क्रम में कलेक्टर श्री पंचोली ने नवीन नलकूप खनन, पाइप सुधार कार्य तथा हैंडपंप सुधार कार्य की प्रगति के संबंध में जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से सुनिश्चित की जाए।

कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों के साथ जिले में लेमनग्रास प्रोजेक्ट के संबंध में विस्तार से चर्चा की। अधिकारियों ने अवगत कराया कि जिले में 500 एकड़ क्षेत्र में लेमनग्रास की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस पर कलेक्टर ने ओरियो ऑयल कंपनी के सहयोग से किसानों की संगोष्ठी आयोजित करने तथा किसानों को लेमनग्रास की खेती के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।

जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने जिला आपूर्ति अधिकारी से घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर की उपलब्धता, वितरण तथा संधारण के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जिले में गैस सिलेंडर की आपूर्ति व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित की जाए तथा घरेलू उपभोक्ताओं एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को अनुमोदन के पश्चात् गैस सिलेंडरों का वितरण सुव्यवस्थित ढंग से किया जाए। अधिकारियों को निर्देशित करते हुए बताया कि आगामी 19 मार्च को एकलव्य आवासीय विद्यालय परिसर में विक्रमोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दि

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget