3 वर्ष से फरार गांजा तस्कर गिरप्तार, गया जेल


अनूपपुर                                                

जिले के थाना भालूमाड़ा के अप.क्र. 264/2022 धारा 8/220(B) एनडीपीएस एक्ट के फरार आरोपी फैजल खान पिता अफसर खान उम्र 31 साल निवासी वार्ड क्र 22 आमा खेरवा मनेन्द्रगढ़ जिला एमसीबी छ.ग. को थाना प्रभारी भालूमाडा निरीक्षक संजय खलको के कुशल नेतृत्व में भालूमाडा पुलिस स्टाफ के द्वारा बडी सूझ बूझ एवं कुशलता पूर्वक तीन वर्ष  से फरार चल रहे ओरीपी फैजल खान निवासी आमाखेरवा मनेन्द्रगढ को मनेन्द्रगढ से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जहाँ से आरोपी को जेल भेजा गया।

पीआरटी महाविद्यालय के NSS इकाई ने निकाली 500 फीट लंबी तिरंगा रैली


अनूपपुर

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में “हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता” अभियान के अंतर्गत पंडित रामगोपाल तिवारी महाविद्यालय, अनूपपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई ने 500 फीट लंबे तिरंगे के साथ भव्य व उत्साहपूर्ण रैली का आयोजन किया।

रैली महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर अमरकंटक तिराहे तक पहुँची और पुनः परिसर में लौटकर सम्पन्न हुई। इस दौरान छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों ने हाथों में विशाल तिरंगा थामकर “हर घर तिरंगा” और स्वच्छता के नारे गूँजाए, जिससे पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंग गया।

महाविद्यालय के संचालक डॉ. देवेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि “हर घर तिरंगा” अभियान का उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाना है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने और स्वच्छता अपनाने की अपील की। रैली में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं विद्यार्थी सक्रिय रूप से शामिल हुए और देशभक्ति का संदेश नगरवासियों तक पहुँचाया।

डॉक्टर व अस्पताल कर्मचारियों की खुलेआम गुंडागर्दी, मरीज के परिजनों को जमकर पीटा

*वीडियो फुटेज डिलीट करने का आरोप, जांच की मांग*


शहडोल। 

जिले के जयसिंहनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बीती रात डॉक्टर और उनके साथ कुछ स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मरीज के परिजनों से की गई मारपीट और गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रसव कराने आई टोटका गांव की महिला के पति, सास और अन्य रिश्तेदारों के साथ डॉक्टर आनंद पटेल और उनके सहयोगियों ने न केवल धक्का-मुक्की की, बल्कि दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

पीड़ितों के मुताबिक, महिला को अस्पताल के अंदर भर्ती कराने के बाद वे बाहर खुले में बैठे थे। इसी दौरान डॉक्टर आनंद पटेल और कुछ अन्य कर्मचारी वहां पहुंचे और अनावश्यक पूछताछ करने लगे। जब परिजनों ने अपना परिचय दिया, तो आरोप है कि शराब के नशे में धुत डॉक्टर और अन्य कर्मचारियों ने बिना कारण थप्पड़ जड़ दिए। बीच-बचाव करने पहुंचे हेतराम सिंह, बिहारी सिंह, मुन्नीबाई और अन्य लोगों को भी पीटा गया।

घटना अस्पताल परिसर के ठीक बाहर हुई, जिससे वहां हड़कंप मच गया। पीड़ितों का कहना है कि पूरा घटनाक्रम अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। लेकिन जब डॉक्टरों को इसका पता चला, तो वे सीधे कैमरा रूम में पहुंचे और वहां रखे हार्ड डिस्क से वीडियो फुटेज डिलीट करने की कोशिश की। आरोप है कि उन्होंने ताला तोड़कर रिकॉर्डेड वीडियो मिटा दिए, ताकि भविष्य में कोई सबूत न बचे।

विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ। पीड़ितों ने बताया कि वे इस घटना की शिकायत करने के लिए जयसिंहनगर थाने पहुंचे, लेकिन वहां भी उन्हें न्याय नहीं मिला। उल्टा, आरोप है कि थाने में मौजूद कुछ लोगों ने उनसे माफी मांगने को कहा। ग्रामीणों का कहना है कि वे निर्दोष होने के बावजूद डर के माहौल में माफी मांगने को मजबूर हुए। वृद्ध महिला मुन्नीबाई, जो अपनी बहू का प्रसव कराने लाई थी, ने भी मीडिया से कहा कि उसके साथ भी मारपीट हुई और अपमानजनक व्यवहार किया गया।

यह मामला पूरे जयसिंहनगर ब्लॉक में चर्चा का विषय बन गया। चौक-चौराहों पर लोग इस घटना पर नाराजगी जता रहे हैं और डॉक्टर व संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि नशे में धुत डॉक्टर ने अस्पताल की गरिमा को तार-तार कर दिया और सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी का दुरुपयोग कर सबूत मिटाने की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में मरीजों और उनके परिजनों के साथ ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget