अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति 21 अगस्त 2025 को करेगी आन्दोलन, बैठक सम्पन्न

*एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना, प्रदर्शन*


अनूपपुर

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर की बैठक सीटू कार्यालय जैतहरी में सम्पन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष, (पूर्व जनपद सदस्य) पार्वती राठौर ने किया। समिति को मार्गदर्शन के लिए अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के प्रांतीय उपाध्यक्ष नीना शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहीं। बैठक की शुरुआत सचिव सुमित्रा सिंह गौड़ ने की उन्होंने  एजेंडे रखने के साथ ही बताया कि विगत 3-4 वर्षों से  हाथी  जंगली सुअर ,बंदर के उत्पात से अनूपपुर जिला के कई गांव की जनता परेशान एवं भयभीत है। शासन प्रशासन एवं वनविभाग आज दिनांक तक स्थाई समाधान निकालने में असफल रहा है। उन्होंने बताया कि हाथियों के उत्पात से क्षेत्र के अन्दर जान माल की हानी हुई है। जहां एक तरफ ग्रामीणों का लाखों रुपए का नुक़सान हुआ किन्तु प्रशासन 2-4 हजार रूपए देकर खाना पूर्ति कर लेती है, सवाल उठता है कि हमारे ग्रामीण जन बाकी की भरपाई कहां से करें यह तात्कालिक उभरती सवाल है।

सुमित्रा ने अपने रिपोर्ट में बताया कि ग्रामीणों का प्रदेश के बाहर प्रवास को रोकने के लिए मनरेगा जैसे जनकल्याणकारी कानून बनाया गया है लेकिन गलत तरीके से संचालन होने के कारण ग्रामीण मजदूरों के बजाय मशीन से काम करवाया जा रहा है और खाली जाव कार्ड धारकों के जाव कार्ड में हाजरी डालकर राशि का ख़यानत करते हैं और जो श्रमिक वास्तविक रूप से काम करते हैं उन्हें वर्षों से भुगतान नहीं हो रहा है जिसके कारण मनरेगा जैसे जनकल्याणकारी कानून से मोह भंग हो रहा है, यह चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि जैतहरी थाना के पुलिस लुटेरे एवं अपराधियों से याराना निभा रही है और यही वजह है कि 22 फरवरी 2024 को माइक्रोफाइनेंस कम्पनी के प्रबंधन एवं दलाल के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध होने के बावजूद भी उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। कम्पनियों की लूट‌ के खिलाफ  दिल्ली में होने वाली जनसुनवाई में जिले की साथी शामिल होगी। महिलाओं ने‌  किसान सभा  अनूपपुर के आव्हान पर 21अगस्त 2025 को एसडीएम कार्यालय जैतहरी के समक्ष  प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का निर्णय लिया गया। बैठक में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने 2025मे़‌ 2000 सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया।

 न्यायालय ने सुनाई गांजा तस्करों को 5-5 साल का सश्रम कारावास की सजा


उमरिया

जिले के विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) ने गांजा तस्करी के एक मामले मे दो आरोपियों को 5-5 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। प्रकरण की अभियोजन संबंधी जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी नीरज पाण्डेय ने बताया कि 29 अक्टूबर 2017 को मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना पाली मे पदस्थ सहायक उप निरीक्षक शशि कुमार द्विवेदी ने स्टाफ के साथ दबिश देकर नेशनल हाइवे पर स्थित कमराई नदी के पुल पर मोटर साइकल क्रमांक सीजी 10बी 8104 के साथ खड़े दो युवकों से पूछताछ की। जिस पर उन्होंने अपने नाम अहमद अली एवं दीपक कोल बताया। इस दौरान तलाशी मे उनके कब्जे से थैले में रखा 8.1 किलो गांजा पाया गया।

आरोपियों की गिरफ्तारी के उपरांत उनके विरूद्ध धारा 8, 20 (बी) स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही प्रारंभ की गई।सहायक उपनिरीक्षक शशि कुमार द्विवेदी द्वारा विवेचना उपरण अभियोग पत्र न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

इस मामले मे विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) अधिनियम उमरिया द्वारा अपने निर्णय मे आरोपी अहमद अली उर्फ राजा तथा दीपक कोल को स्वापक औषधि और मनः प्रभावी अधिनियम, 1985 की धारा 20 (ख) के अपराध का दोषी पाते हुए दोनों को 5-5 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 10-10 हज़ार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। इस प्रकरण मे शासन की ओर से पैरवी रचना गौतम अपर लोक अभियोजक ने की।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने निकाली गई भव्य, ऐतिहासिक, 1 हजार मीटर की विशाल तिरंगा यात्रा


अनूपपुर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लगातार 76 वर्षों से राष्ट्रहित, समाजहित व छात्रहित में कार्य करते हुए आ रहा है आज इस क्रम में 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के पावन अवसर पर विद्यार्थी परिषद द्वारा विशाल भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, इस तिरंगा यात्रा को कलेक्टर हर्षल पंचोली ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ एक्सीलेंस ग्राउंड से किया।यह तिरंगा यात्रा एक्सीलेंस ग्राउंड से प्रारंभ होकर अमरकंटक तिराहा होते हुए सरस्वती मार्ग से स्टेशन चौक व बस स्टैंड में खुला मंच के माध्यम से कार्यक्रम का समापन किया गया। खुला मंच में प्रमुख रूप से शहडोल विभाग के विभाग प्रचारक कमल व अनूपपुर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

विभाग प्रचारक कमल का कहना है कि इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से हमने अनूपपुर में एक ऐतिहासिक यात्रा का संदेश दिया है साथ ही इस तिरंगे ध्वज का सम्मान सिर्फ एक दिन ना होकर  पूरे वर्ष भर सम्मान देते हुए राष्ट्र की ओर अपना समर्पण लगाना चाहिए, साथ हि आज की इस विशाल तिरंगा यात्रा में अनूपपुर नगर की समस्त छात्र शक्ति जो कि भारत का भविष्य है यह लगातार 1 हजार मीटर के तिरंगे को पड़कर चले हैं मैं इनके हौसले को नमन करता हूं। भारत युवाओं का देश है और यही छात्र देश का युवा भी है इसलिए युवा शक्ति ही राष्ट्र में परिवर्तन व राष्ट्र की दिशा व दशा तय करता है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी जी का कहना है कि निश्चित ही यह अनूपपुर जिले में एक भव्य, ऐतिहासिक यात्रा अभी तक में हुई है, मैं पूरे ह्रदय से विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं व छात्र-छात्राओं का अभिनंदन करता हू। अंत में नगर अध्यक्ष दुर्गेश द्विवेदी के माध्यम से कार्यक्रम का आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अनूपपुर नगर इकाई के समस्त कार्यकर्ता बंधु भगिनी प्रणव मिश्रा, लवकुश रवतेल, अमन परिहार, सचिन, विवेक, आनंद ,शिवा, हर्षवर्धन,अजय, आदित्य, राजा, निशी यादव ,अंकित सोनी, पूनम , सौरभ,  दीपक, शिवम, हार्दिक एवं सभी विद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन नगर मंत्री अभिषेक तिवारी के द्वारा किया गया।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget