कोयला खदान में कबाड़ चोरी करते 2 चोर गिरफ्तार, बाइक जप्त, पुलिस ने जुआं फड़ में छापा


अनूपपुर

जिले के एसईसीएल जमुना-कोतमा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 7/8 खदान परिसर में चोरी की एक बड़ी वारदात को सुरक्षा बलों की सतर्कता ने विफल कर दिया सुरक्षा प्रभारी दिनेश दुबे द्वारा थाना भालूमाड़ा को दी गई शिकायत के अनुसार, जब दो चोर खदान परिसर की दीवार फांदकर अंदर घुसे और स्टोर में रखे कबाड़ को चोरी करने की कोशिश करने लगे।

घटना के समय परिसर में रात्रिकालीन सुरक्षा ड्यूटी पर आर. 1410 आयुष कुमार, आर. 1236 ईश्वर कर्वेती और आर. 1597 नरेंद्र खदेड़ा तैनात थे,  करीब आर. नरेंद्र खदेड़ा ने सुरक्षा प्रभारी को फोन पर सूचना दी कि खदान परिसर में चोर घुस आए हैं। सूचना मिलते ही सुरक्षा प्रभारी मौके पर पहुंचे, जहां आर. ईश्वर कर्वेती और नरेंद्र खदेड़ा ने घेराबंदी कर दोनों चोरों को पकड़ रखा था। पूछताछ में आरोपियों की पहचान मोहम्मद तौफीक पिता मोहम्मद रफीक, निवासी वार्ड क्रमांक 13 गेट दफाई भालूमाड़ा, और राहुल केवट उर्फ चिंटू पिता स्व. राम प्यारे केवट, निवासी वार्ड क्रमांक 12 डबल स्टोरी भालूमाड़ा के रूप में हुई दोनों चोरी की नीयत से स्टोर में घुसे थे और कबाड़ निकालने का प्रयास कर रहे थे। मौके से एक अपाची मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 16 CH 5711) भी बरामद की गई, जिसे पुलिस ने जब्त कर थाना परिसर में रखवा दिया है सुरक्षा प्रभारी ने पूरी घटना की लिखित रिपोर्ट थाना प्रभारी को सौंपी, जिसके आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 332 और 331(4) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। स्थानीय सुरक्षा बलों की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता से खदान परिसर में होने वाली संभावित चोरी को समय रहते रोका गया अब यह देखना होगा कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रबंधन और सुरक्षा तंत्र क्या कदम उठाते हैं बताया गया की सुरक्षा गार्ड द्वारा दो हवाई फायर भी किया गया था।

*जुआं फड़ में पुलिस का छापा*

जिले के थाना भालूमाड़ा की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर खलील मस्जिद के पास ग्राउण्ड में जुआडियों द्वारा तास के पत्ते में रुपयों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे, जिन्हे पुलिस द्वारा दबिस देकर रेड कार्यवाही किया सभी जुआडियान पुलिस को देख कर अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल झाडी तरफ भाग गये, घटना स्थल पर तास के 52 पत्ते नगदी 1 हजार रुपये एवं चार नग मोटर सायकल जप्त किया गया है आरोपीगणों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 354/2025 धारा 13 जुआ एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।


लोक संचेतना फाऊंडेशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह व कवि सम्मेलन सम्पन्न 


 बिलासपुर

10 अगस्त 2025 दिन रविवार को यदुनंदन नगर बिलासपुर छत्तीसगढ़ के हनुमान मंदिर परिसर में लोक संचेतना फाऊंडेशन के तत्वाधान मे स्थानीय पार्षदों का सम्मान एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, इस समारोह के अति विशिष्ट अतिथि धर्म लाल कौशिक विधायक बिल्हा (पूर्व अध्यक्ष विधान सभा) रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक संचेतना फाऊंडेशन के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने की, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रेरणा हिन्दी प्रचारिणी सभा के संस्थापक संगम त्रिपाठी जबलपुर रहे, मुख्य अतिथि के रूप में लोक संचेतना फाऊंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शिव शरण श्रीवास्तव "अमल" रहे।

विपुल तिवारी, पूर्णिमा तिवारी, महेश श्रीवास, दीपक दुबे, अशोक शर्मा, अनमोल सिंह, आदि कवियों ने अपनी कविताओं से कार्यक्रम को नई ऊंचाईयों प्रदान की, कार्यक्रम का संचालन लोक संचेतना फाऊंडेशन के प्रांतीय सचिव भूपेन्द्र श्रीवास्तव ने तथा आभार प्रदर्शन मंदिर के व्यवस्थापक यस चटर्जी ने किया।

दो बाईकों की हुई टक्कर, 2 की मौत, 4 घायल


उमरिया

जिले के इंदवार थाना क्षेत्र की अमरपुर चौकी अंतर्गत हुए भयंकर सडक़ हादसे मे दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों के नाम वीरदास पिता रतिराम कोल 25 निवासी ग्राम बसेहा तथा अनिल पिता बुन्ने कोल 28 निवासी गुन्नौर थाना विजयराघौगढ़ जिला कटनी बताया गया है। पुलिस के अनुसार अमरपुर-बरही रोड पर दो मोटरसाईकिलों मे जोरदार टक्कर हो गई। जिसमे वीरदास और अनिल की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इस घटना मे करीब 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हे अमरपुर स्वास्थ्य केन्द्र मे प्राथमिक उपचार के बाद कटनी जिले के बरही अस्पताल ले जाया गया है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget