कार अनियंत्रित होकर पलटी, पूर्व मंत्री के बेटी, दामाद घायल, अस्पताल में  कराया गया भर्ती


उमरिया-ता

उमरिया

जिले में रविवार सुबह एक सड़क हादसे ने लोगों को दहला दिया। उमरिया-ताला रोड पर ग्राम तखतपुर के पास हुई इस दुर्घटना में प्रदेश के पूर्व वित्तमंत्री स्वर्गीय पं. रामकिशोर शुक्ला की पुत्री अनीता पाण्डेय और उनके दामाद विनय पाण्डेय घायल हो गए। दोनों जबलपुर से ब्यौहारी जा रहे थे, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह अनीता पाण्डेय और उनके पति विनय पाण्डेय निजी कार से जबलपुर से ब्यौहारी की ओर रवाना हुए थे। यात्रा के दौरान उमरिया-ताला रोड पर स्थित ग्राम तखतपुर के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार की गति बहुत अधिक नहीं थी, लेकिन सड़क पर संतुलन बिगड़ने से वाहन बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गया। इस दौरान कार में सवार दोनों लोग घायल हो गए। हादसा होते ही आस-पास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे। लोगों ने तुरंत घायलों को कार से बाहर निकाला और एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ ही देर में 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल उमरिया लाया गया।

हादसे की खबर मिलते ही जिले के राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक वर्ग में चिंता का माहौल बन गया। पूर्व वित्तमंत्री पं. रामकिशोर शुक्ला का परिवार प्रदेश में सम्मानित और प्रभावशाली माना जाता है। जैसे ही यह सूचना फैली, परिजन, परिचित और शुभचिंतक अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल लेने लगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि उमरिया-ताला रोड पर तखतपुर के आसपास का इलाका अक्सर हादसों का गवाह बनता है।

कार से ट्रकों व अन्य वाहनों से करते थे डीजल चोरी, 3 चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

*डीजल के डिब्बे, पाईप एवं लोहे की राड जप्त*


उमारिया

उमरिया जिले से लेकर कटनी जिले के आगे तक सड़क किनारे ढाबों या होटलों में खड़े ट्रक सहित अन्य वाहनो से डीजल चोरी करने वाली उमरिया की गैंग को कटनी जिले के माधव नगर थाना के पुलिसकर्मियों ने धर दबोचा है। डीजल चोरी की गैंग वरना कार में सवार होकर डीजल चोरी करने के लिए खाली डिब्बा और पाइप इत्यादि रखकर रात में निकलते थे।

मिली जानकारी के मुताबिक माधव नगर थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि  हाइवे पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने डीजल चोरो को गिरफ्तार किया है। उक्त प्रकरण में माधवनगर पुलिस द्वारा आऱोपी रघुवीर कोल पिता राममनोहर कोल उम्र 24 साल निवासी चाँदपुर थाना चंदिया जिला उमरिया,प्रवेश राज कोल पिता राममनोहर कोल उम्र 21 साल निवासी चाँदपुर उमरिया, संजीत उर्फ शनि कोल पिता देवीदीन कोल उम्र 24 साल निवासी चाँदपुर जिला उमरिया को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियो ने पूछताछ में बताया कि 08 अगस्त 25 को रात मे अपनी कार मे डिब्बे एवं पाईप रखकर वे अपने साथियों के साथ मिलकर वर्ना कार मे डीजल चोरी करने के लिये कटनी तरफ आये थे। पीरबाबा बायपास कटनी के पास एक 12 चका ट्रक एवं जेसीबी रोड किनारे अंधेरे मे खडी देखे तो अपनी वर्ना कार को 12 चका ट्रक से सटाकर खडी कर दिया और लोहे की राड से डीजल बाक्स का ताला तोडा तथा पाईप निकालकर गाडी की डिग्गी मे रखे डिब्बो मे लगा दिया, तभी पुलिस की गाड़ी आ जाने से वे लोग वहाँ से अपनी कार मे जबलपुर तरफ भाग रहे थे।

इसी बीच एक ढाबे के सामने पुलिस ने कार को रोक लिया उन्हें पकड़ लिया। आरोपियो द्वारा कुछ दिनो पहले ग्राम मझगवां कोयला प्लांट के सामने एवं दाल मिल के पास लमतरा मे भी इसी कार से डीजल चोरी की थी। आऱोपी के पास से वर्ना कार क्रमांक 20 सीजी 1348, डीजल के डिब्बे, पाईप एवं लोहे की राड जप्त की गई है। आरोपियो से पूछताछ जारी है और भी घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है। उक्त कार्यवाही में उनि दिनेश करोसिया, उनि राजकुमार झारिया (यातायात), प्रआर अखिलेश दीक्षित, आर आकाश रावत, आर. चालक सत्येन्द्र ठाकुर पुलिस लाइन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मूंग की फसल बेचने गए किसान से मारपीट व एफआईआर दर्ज, आंदोलन की चेतावनी


अनूपपुर

भगवा पार्टी के अनूपपुर कार्यालय मंत्री संदीप गर्ग एवं प्रवक्ता धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि नरसिंहपुर,गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र के नूर वेयरहाउस में किसान के साथ हुई मारपीट और उसके बाद पीड़ित किसान पर ही एफआईआर दर्ज किए जाने की घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश है। किसान संगठनों का आरोप है कि मूंग की फसल बेचने पहुंचे किसान सतीश कौरव के साथ वेयरहाउस संचालक पिता-पुत्र ने बेरहमी से मारपीट की। हैरानी की बात यह है कि शासन प्रशासन द्वारा न्याय न करते हुए,इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए किसान पर ही उल्टा एफआईआर दर्ज कर दी गई।

इस मामले को लेकर भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा ) के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार भार्गव स्वयं पीड़ित किसान से मिलने पहुंचे और घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने प्रशासन से स्पष्ट मांग की कि पीड़ित किसान को न्याय दिलाया जाए और मंदिर भूमि पर बने उक्त वेयरहाउस का सीमांकन कर अवैध निर्माण को तत्काल ध्वस्त किया जाए।शिवकुमार भार्गव ने चेतावनी दी कि यदि सरकार इस मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं करती, तो इसे हिंदू विरोधी रुख माना जाएगा और राजधानी भोपाल में बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा,*प्रदेश में बीजेपी सरकार हिंदू वोटों से सत्ता में आई है, लेकिन आज विडंबना यह है कि हिंदू किसानों की सुनवाई तक नहीं हो रही। प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार भार्गव ने यह भी कहा कि यह मामला सिर्फ एक किसान का नहीं है, बल्कि प्रदेश के किसानों की गरिमा और मंदिर भूमि की रक्षा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग दोहराई।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget