प्रभारी प्रधानाध्यापक प्राथमिक शाला कोयलारी को कारण बताओ नोटिस जारी


उमरिया

जिला परियोजना समन्वयक जन शिक्षा केंद्र ने प्रभारी प्रधानाध्यापक भूपेन्द्र सिंह प्राथमिक शाला कोयलारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है एवं कहा है कि अपना जवाब समक्ष में उपस्थित होकर प्रस्तुत करें। जवाब समाधान कारक व समय सीमा में प्राप्त न होने की दशा में आपके विरूध्द नियमानुसार कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी।

उन्होने बताया कि प्रभारी प्रधानाध्यापक प्राथमिक शाला कोयलारी को निर्देशित किया गया था कि यदि किसी विद्यालय का भवन या कक्ष जर्जर स्थिति में है तो उस कक्ष/भवन में विद्यालय कदापि संचालित न किया जाये किन्तु आपके द्वारा उक्त पत्र का पालन न किये जाने पर आपके विद्यालय में मुख्य भवन के बरामदे में अचानक छत का प्लास्टर गिर जाने के कारण कक्षा 4 के छात्र अंकित यादव के सिर पर हल्की चोट आई है। जिला परियोजना समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान ने जिला चिकित्सालय उमरिया पहुंचे और छात्र की स्थिति सामान्य है एवं चिकित्सालय में निगरानी हेतु रखा गया है।

शाला में वर्तमान सत्र में कक्षा 1 से 5 तक 70 छात्र दर्ज हैं एवं शाला में 5 कक्ष हैं जिसमें से 2 कक्ष शैक्षणिक कार्य हेतु उपयोगी हैं। जीर्ण-शीर्ण एवं जर्जर 3 कक्षों में शाला संचालन न करने के प्रधानाध्यापक को निर्देश दिए गए हैं एवं उक्त जीर्ण-शीर्ण कक्षों का तकनीकी निरीक्षण प्रतिवेदन हेतु कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग (भ/स) उमरिया को प्रतिवेदन देने हेतु पत्र जारी किया गया ।

कार्यालयीन पत्र उमरिया के अनुक्रम में सभी शाला प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि यदि किसी विद्यालय का भवन या कक्ष जर्जर स्थिति में है तो उस कक्ष/भवन में विद्यालय कदापि संचालित न किया जाए एवं उसकी व्यवस्था सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित स्थान पर की जावे, किन्तु निर्देशों का पालन नहीं करने पर प्रधानाध्यापक शासकीय प्राथमिक शाला कोयलारी को कारण बताओ सूचना पत्र भी इस कार्यालय से जारी किया गया है।

 आजादी के अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा, घर-गए तिरंगा अभियान को सफल बनाए- दीपिका शुक्ला 


अनूपपुर

आजादी के अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान के तहत दीपिका शुक्ला पेसा मोबलाइजर ग्राम करकी जनपद जयसिंहनगर ने बताया की 15 अगस्त 2025 तक हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है,  दीपिका ने लोगो से आह्वान किया है की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा  के आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करे। यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। सभी लोग सेल्फी विथ तिरंगा लेकर लोगों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करने का कार्य करे, यह देश के लिए गौरव की बात है।

दीपिका ने कहा है हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा अभियान को लोग वार्ड, नगर व गांव-गांव जे घर-घर में पहुँचकर तिरंगा लहराने के प्रति लोगो को जागरूक करने का प्रयास करें, जिससे उनके मन मे देश प्रेम जगेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज गौरव का प्रतीक है और लोगों को इसका सम्मान करना चाहिए। यह पहल लोगों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करेगी, जिससे लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना का संचार होगा। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में इस अभियान को सफल बनाने में सभी लोग साथ दे। यह हर एक नागरिक का कर्तव्य है। युवाओं की टोली बनाकर अभियान को पूरा करने में सहयोग दे। 

अनेक अत्याचारों, संघर्षों और बलिदानों के बाद मिली आज़ादी का ये 79वां वर्ष है। आइए इस वर्ष अपने स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए हम इस अभियान में अपनी-अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग मनाए।

आरटीओ में 3 वर्ष से नही है इंटरनेट कनेक्शन, दलालो के दम पर चल रहा है कार्यालय

*ड्राइविंग लाइसेंस का प्रमाणीकरण एक सेंटर का पंजीयन संस्था दे रहा है*


समाचार

शहडोल। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में तीन साल से इंटरनेट कनेक्शन नहीं हैं। इसके बावजूद आनलाइन कार्य हो रहा है। यह सब बिचौलियों की मिलीभगत से संभव हो रहा है। दरअसल, आनलाइन व्यवस्था में बिचौलियों का कोई काम नहीं रहता है। बिचौलियों को काम मिलता रहे, इसलिए तीन साल से बंद इंटरनेट कनेक्शन को सही नहीं कराया जा रहा है। जबकि इंटरनेट के लिए मोबाइल टावर कार्यालय परिसर में लगाया गया है। इंटरनेट कनेक्शन के बहाने बिचौलियों को कार्यालय में बैठाया जा रहा है। अधिकारी, कर्मचारी यह कहते देखे जाते हैं कि अमुक बाहरी व्यक्ति के मोबाइल से इंटरनेट कनेक्शन लेने कार्यालय में बैठाया गया है। परिवहन विभाग में वर्षों से भर्राशाही चल रही है। अनेक अधिकारी आए और चले गए, लेकिन यहां की कार्यशैली में बदलाव नहीं आया। वर्तमान में भी दो बाबुओं की साठगांठ से परिवहन विभाग में पुराने ढर्रे पर ही काम चल रहा है। उसी का नतीजा है कि तीन साल से यहां इंटरनेट कनेक्शन ही नहीं हैं। ड्राइविंग लाइसेंस का प्रमाणीकरण एक ऐसा सेंटर दे रहा है, जिसके पास सिर्फ सेंटर का पंजीयन है। यहां से बिना ट्रायल के ही चालकों को वाहन चलाने का प्रमाण दिया जा रहा है। राजीव ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर के नाम से धड़ल्ले से प्रमाण पत्र जारी हो रहे हैं और इसी आधार पर परिवहन विभाग ड्राइविंग लाइसेंस जारी कर रहा है। महिला कर्मचारी के जांच के दायरे में आने के बाद परिवहन विभाग में अब नियमित कर्मचारी के रूप में एक बाबू बचा है। बाकी दो काम करने वालों को अधिकारी ने अपने स्तर पर नियोजित कर रखा है और वो ही पूरा काम निपटा रहे हैं। जबकि ये आउटसोर्स के कर्मचारी भी नहीं हैं। इतना ही नहीं जिस होटल में परिवहन अधिकारी रहती हैं, उसका संचालक भी अब आरटीओ के काम में दलाली करने लगा है। 

*दो लिपिकों पर हुई थी कार्रवाई*

इधर, हाल ही में कार के नंबर से बस चलवाने वाले परिवहन कार्यालय के दो कर्मचारी जेल भेजे जा चुके हैं। दोनों की गिरफ्तारी के बाद संबंधित महिला लिपिक जांच के दायरे में आ गई है। पुलिस के अनुसार परिवहन विभाग के जिन पूर्व कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है, उनमें परिवहन विभाग के बाबू अनिल खरे और महेश प्रसाद सिंह हैं जो कि रीवा के रहने वाले हैं। इनमें महेश प्रसाद सेवानिवृत्त हो चुके हैं और अनिल खरे रीवा परिवहन कार्यालय में पदस्थ हैं। फर्जीबाड़े में दोनों को गिरफ्तार का जेल भेज दिया गया है। इस मामले में 2018 में अपराध दर्ज हुआ था और बस भी जब्त की गई थी। बस मालिक पुष्पेंद्र मिश्रा निवासी ब्यौहारी बाबुओं से मिलकर कार के नंबर से बस चलवा रहा था। 15 साल पुरानी बस की संबंधित लिपिकों ने एनओसी दे दी थी। इस कार्रवाई के बाद एक महिला लिपिक भी संदेह के दायरे में है, क्योंकि एनओसी के डिस्पैच नंबर उसी के द्वारा दिए गए थे।

इनका कहना है 

इंटरनेट की व्यवस्था दिखवाते हैं, अभी तो मोबाइल से काम हो रहा है। ड्राइविंग सेंटर भी जल्दी कंचनपुर में चालू कराएंगे और जो भी अनियमितताएं हैं, उन्हें ठीक करेंगे। होटल संचालक व अन्य के बारे में मुझे अभी कोई जानकारी नहीं है।

*अनपा खान, परिवहन अधिकारी जिला शहडोल*

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget