महिला ने 3 सांपो के बच्चे को दिया जन्म, महिला अस्पताल में भर्ती


अनूपपुर

जिले के मउ मसानियां गांव में रहने वाली रिंकी अहिरवार नामक महिला का दावा है कि उसने सांप के एक नहीं, बल्कि तीन बच्चों को जन्म दिया है, उसका अचानक पेट दर्द हुआ और वह दर्द से कराहने लगी, उसकी आवाज सुन जब लोग महिला के घर पहुंचे तो पास में ही एक प्लास्टिक के तसले के नीचे सांप के जैसे आकृति वाले मृत 'जीव' को ढंककर रखा था, लोगों ने जब बर्तन हटाकर 'सांप' दिखाने को कहा तो वह बोली - ''इसे मत देखो इसे जो देखेगा वो मर जाएगा, '' इसके बाद गांव में सनसनी फैल गई और लोगों हुजूम महिला के घर पर उमड़ पड़ा... हालांकि थोड़ी देर बाद कुछ लोगों ने जबरदस्ती बर्तन हटाया और ना सिर्फ उस 'जीव' को देखा, बल्कि उसका वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, महिला का दावा है कि उसने इस तरह के तीन 'सांपों' को जन्म दिया है, कुछ देर बाद परिजन जैसे-तेसे महिला को राजनगर स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे, लगातार हो रहे पेट दर्द की समस्या के चलते यहां से डॉक्टरों ने महिला को छतरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया,  इस नामले में बीएमओ डॉ. अवधेश चतुर्वेदी का कहना है कि ''महिला को इलाज के लिए भर्ती किया गया है, महिला द्वारा सांप के बच्चों को जन्म देना जैविक रूप से संभव नहीं है, इस मामले में महिला से जानकारी ली गई है, उसके शरीर से निकले जीव दरअसल खून के लंबे-लंबे थक्के (ब्लड क्लॉट्स) हैं, उसे हाल ही में पीरियड आए थे, जिसके बाद ब्लड क्लॉट्स जमा हो गया था, जो अब बाहर निकला, फिलहाल महिला की अल्ट्रासाउंड सहित अन्य बेहतर जांचें जारी हैं इधर, महिला अब भी अपने दावे पर कायम है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष चयन के लिए प्रदेश नेतृत्व के फेरें लगाते विधायक, अपात्रों के लिए लगा रहे जोर

*राय शुमारी की उपेक्षा कर नेताओं की करा रहे बेइज्जत*


उमरिया

जिले में भाजपा मंडल अध्यक्षो की बहुप्रतीक्षित सूची के इंतजार का समय लगातार बढ्ता जा रहा है। इससे उमरिया जिले के  विधायकों की बैचनी बढती ही जा रही है। बताया जा रहा है की जिले के 14 मंडल अध्यक्ष में से 9 मंडल अध्यक्ष की घोषणा चुनाव के समय हो पायी थी, पांच मंडल अध्यक्ष को लेकर शुरू से ही सत्ता और संगठन के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई थी, जिस वजह से इनके नियुक्ति में विराम लगा दिया गया था। तब से लेकर अब तक मंडल अध्यक्ष के लिए सत्ता और संगठन के बीच तलवार खिची हुई है। संगठन उन चेहरों को आगे लाना चाहता है, जो भाजपा की दृष्टि से उपयुक्त हो, ताकि संगठन का कार्य सुचारू रूप से चलता रहेे , और भाजपा का वर्चस्व का शिखर ऊंचा उठा रखे, ना की जिनके चाल चरित्र को लेकर जन मानस में सवाल उठते रहे हैं। जबकि विधायक की पसंद उन कार्यकर्ताओं की ताजपोशी के लिए है, जो न गणेश परिक्रमा कर विधायकों की चापलूसी करते हैं वरना उनका उद्देश्य भाजपा के बलबूते काले कारनामों पर पर्दा पड़ता रहे। कमीशन खाेरी, ठेकेदारी पर आंच न आये। भले ही शुमारी में एक भी मत हासिल नहीं किये हो लेकिन मंडल अध्यक्ष का ताज उनके सिर ही होना चाहिए। विधायक एक लोकतांत्रिक व्यवस्था से चुनकर आये जन प्रतिनिधि होते हैं उनके लिए भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष के समान है, सही गलत का विचार कर कार्यकर्ताओं को समान रूप से एक नजरिया रखना चाहिए, लेकिन विधायक शिव बनकर भष्मासुर को ही वरदान देने के लिए पूरी ताकत लगा रखे है,। इसके लिए उन्होंने बीते दिनों भोपाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन महामंत्री हितानंद जी से बंद कमरे में बैठ कर अपने पंसदीदा चेहरों के लिए दबाव बना रहे हैं। बताया जाता है की सौजन्य भेंट के बहाने प्रदेश अध्यक्ष जी से मिली और जो लोग बैठे हुए थे, उनसे आग्रह कर एकांत में चर्चा की। माना जा रहा है की मानपुर विधान सभा के अमरपुर, घुनघुटी और बांधवगढ़ विधानसभा के कोहका और करकेली में अपने चहेतो के लिए पैरवी करते देखें गयें।जबकि इन मंडल अध्यक्ष के लिए जिनके लिए पैरवी कर रहे हैं उनमें न सिर्फ कांग्रेस पृष्ठभूमि के कार्यकर्ता शामिल हैं जिनके भाई पिताजी कांग्रेस के मंडल और जिला पदाधिकारी जैसे जिम्मेदार पदों पर आसीन हैं बल्कि इसके साथ ही कमीशनखोरी, ठेकेदारी जैसे व्यवसाय को बचाने के लिए ही भाजपा का दुशाला ओढ रखें है। इसी तरह कुछ पर मधु शाला में बालाओं के साथ नृत्य करते देखे जा सकते हैं तो कुछ भाजपा गाइडलाइन के अनुसार तय आयु सीमा पार कर चुके हैं। भाजपा चुनाव के लिए दो स्तर पर राय शुमारी कर जो की बूथ स्तर और जिला स्तर  पर कार्यकर्ताओं की बे इज्जत कराने का काम  किया गया। विधायकों ने आखिर कार ऐसे चेहरों को आगे बढाने के लिए पूरी ताकत लगा रखी है। क्या भाजपा जैसे विशाल संगठन में कार्यकर्ताओं की इतनी कमी हो गयीं हैं की जो कार्यकर्ता तय मापदंडों के अनुरूप सही नहीं फिर भी उनकी ताजपोशी के लिए भाजपा आलाकमान के फेरें लगाते देखे जा रहे हैं।

भाजपा संगठन आधारित दल है जहाँ पर संगठन ही सर्वोपरि होता है लेकिन उमरिया जिले में विधायकों के दबाव के आगे संगठन लाचार नजर आ रहा है। संगठन में अगर विधायकों की मनमानी चलेगी तो भाजपा और कांग्रेस का बेसिक अंतर खत्म हो जायेगा और भाजपा संगठन भी समाप्ति की ओर कदम ताल करते लगेगा।  भाजपा संगठन आलाकमान मंडल अध्यक्ष के घोषणा करने के पहले सभी उठाये गए बिन्दुओं के तह पर जाकर सूक्ष्मतम जांच कराने के बाद सूझबूझ से निर्णय करना भाजपा संगठन के लिए हितकारी होगी, ऐसी जनापेक्षा की गयी है।

अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त, आरोपी गिरफ्तार


अनूपपुर

जिले के थाना चचाई अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करो एवं बिक्रेताओं के विरूद्ध छापामार कार्यवाही के दौरान भालूमाडा क्षेत्र में जो लम्बे समय से चोरी छिपे अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी कर बिक्री कर रहे आरोपी को थाना प्रभारी भालूमाडा के नेतृत्व में भालूमाडा पुलिस टीम के द्वारा वार्ड क्रमांक 18 सुन्दर नगरी भालूमाडा में आरोपी अजय कुमार शुक्ला पिता स्व. अमरनाथ शुक्ला उम्र 50 वर्ष निवासी सुन्दर नगर वार्ड क्रमांक 18 थाना भालूमाडा के कब्जे से 1.328 कि.ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल कीमत 13 हजार रुपए जप्त किया गया।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget