पीड़िता से बलात्कार व अश्लील फोटो वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


अनूपपुर

जिले के थाना बिजुरी में नाबालिक पीड़िता ने आकर लिखित शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी द्वारा करीब 2 वर्ष पूर्व उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया गया था तथा बिना उसकी जानकारी के उसकी अश्लील फोटो खींचा था, जिसे दिखाकर उसके साथ कई बार ब्लैकमेल कर बलात्कार किया, जब पीड़िता के द्वारा आरोपी के साथ अवैध संबंध बनाने से मना किया गया तो आरोपी द्वारा पीड़िता की अश्लील फोटो इंस्टाग्राम सोशल मीडिया में वायरल कर दी गई, जिस पर थाना बिजुरी में अपराध क्रमांक 240/25 धारा 376 376 (2n), 376(3),450 आईपीसी 5i,6 पोक्सो एक्ट 67 आईटी एक्ट में मामला पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया।

नाबालिक के साथ गंभीर घटना घटित होने की सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया जो पुलिस महोदय अनूपपुर मोती उर्र रहमान के द्वारा तत्काल टीम बनाकर आरोपी की पता तलाश हेतु आदेशित किया गया जिसके अनुपालन में बिजुरी पुलिस द्वारा घटना की सूचना प्राप्त होने के 12 घंटे के अंदर आरोपी सागर कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया है, घटना में प्रयुक्त मोबाइल फ़ोन आरोपी से बरामद किया गया है, गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है मामले की विवेचना जारी है ।

अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई


अनूपपुर/अमरकंटक

नगर परिषद अमरकंटक एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने अमरकंटक क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावशाली कार्रवाई की। इस मुहिम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री चैन सिंह परस्ते एवं अतिक्रमण प्रभारी द्वारा पुलिस बल के सहयोग से वार्ड क्रमांक ८ में दस स्थलों को चिन्हित कर अतिक्रमण हटाया गया। प्रशासन का यह स्पष्ट संदेश है कि अमरकंटक को अतिक्रमण से मुक्त करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। नगर परिषद और पुलिस की संयुक्त टीमें भविष्य में भी समय-समय पर ऐसे अभियान चलाकर अवैध निर्माणों और अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई करती रहेंगी।

प्रशासन का यह अभियान अमरकंटक की प्राकृतिक, धार्मिक और पर्यटन महत्व की सुंदरता को बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल स्थानीय नागरिकों को राहत मिलेगी, बल्कि पर्यटकों को भी व्यवस्थित और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध होगा। नगर परिषद अमरकंटक सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे नगर को अतिक्रमण मुक्त बनाने में प्रशासन का सहयोग करें और अमरकंटक की सांस्कृतिक विरासत व सौंदर्य को सुरक्षित रखने में भागीदार बनें।

500 किलोमीटर का लंबा सफर तय कर बाघिन को पहुँचाया वन विहार


उमरिया

जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बहेरहा बाड़े में पिछले कुछ महीनों से रह रही एक मादा बाघिन को 4 अगस्त को रेस्क्यू कर, विशेष रेस्क्यू ट्रक के माध्यम से 500 किलोमीटर का लंबा सफर तय कर भोपाल स्थित वन विहार नेशनल पार्क लाया गया।

रेस्क्यू ऑपरेशन में वन्यजीव विभाग की एक प्रशिक्षित और समर्पित टीम ने बाघिन को सुरक्षित रूप से वन विहार पहुंचाने के लिए पूरी सजगता और जिम्मेदारी का परिचय दिया। बाघिन अब पूरी तरह स्वस्थ है और वन विहार के विशेषज्ञ डॉक्टरों और अधिकारियों की निगरानी में है, जहां उसकी देखभाल की जा रही है।बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर डॉ. अनुपम सहाय ने इस अभियान के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा, यह केवल एक रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं, बल्कि हमारी वन्यजीवों के प्रति प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता का प्रतीक है। बाघिन को नए वातावरण में सुरक्षित स्थान और आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना हमारा कर्तव्य था, जिसे हमारी टीम ने पूरी निष्ठा से निभाया।रेस्क्यू टीम का योगदान इस विशेष रेस्क्यू ऑपरेशन में विभिन्न विशेषज्ञों और अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम में डॉ. राजेश तोमर (वन्यजीव स्वास्थ्य अधिकारी, बांधवगढ़), दीपक राज (वन परिक्षेत्र अधिकारी, मगधी), मनीष द्विवेदी, राज किशोर बर्मन, योगेंद्र सिंह, और श्रीलाल यादव (वाहन चालक) का योगदान रहा।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget