बाजार से लौट रहे व्यापारी से बंदूक की दिखाकर लूट, फायर करके  भागे लूटेरे, जांच में जुटी पुलिस

*गोहपारू थाना क्षेत्र का मामला*


शहडोल

जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। खन्नौधी बाजार कर लौट रहे व्यापारी के साथ रास्ते में बंदूक की नोक पर लूट की वारदात को अज्ञात चार बदमाशों ने अंजाम देकर मौके से फरार हो गए है।घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बंदूक से चली गोली की पांच खोखे मौके से बरामद किए हैं।

पुलिस ने बताया कि गोहपारू थाना क्षेत्र के रतहर गांव के रहने वाले अनिल कुमार सोनी अपने पुत्र के साथ खनौधी बाजार कर अपनी बाइक से वापस घर लौट रहे थे, तभी मंगलवार रात तकरीबन 8 बजे वह जैसे ही मलदा गांव के पास स्थित क्रेशर के पास पहुंचे, तभी एक बिना नंबर की पल्सर बाइक में सवार चार बदमाश, जो पीड़ित की बाईक के पीछे से आ कर व्यापारी की बाइक के आगे अपनी बाइक लगा दी।और बंदूक की नोक पर लूट की घटना को अंजाम देते हुए भाग गए।

पीड़ित व्यापारी अनिल कुमार सोनी ने बताया कि वह गिलिट और कुछ चांदी के सामान की बिक्री के लिए बाजार करते हैं ।बाजार करने के बाद जब अनिल वापस लौट रहे थे तभी गांव के रास्ते में ही बदमाश पहुंचे। और लूट की वारदात को अंजाम दिया है, जब कुछ वाहनों का मार्ग से गुजरना हुआ,तो आरोपियों ने पांच हवाई फायर भी किया, जिसे सुन राहगीर मौके पर रुके नहीं, और वहां से आगे बढ़ गए। घटना को अंजाम देते वक्त व्यापारी एवं उसके पुत्र ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास भी किया, उसी दौरान अनिल कुमार के पुत्र अमन के हाथ में भी चोट आई है। अनिल का कहना है कि बाजार में बिक्री का पैसा लगभग 9 हजार नगद आरोपी लूट कर फरार हो गए। बदमाशों ने व्यापारी का बैग भी छीना तभी उनके पुत्र ने आरोपियों से बैग छुड़ा लिया। उसी बीच पुत्र को हाथ में चोट आई है।

व्यापारी ने बताया कि आरोपियों को ऐसा लगा कि वह सोने चांदी से भरा बैग रखे हुए हैं, जिसे वह छुड़ना चाह रहे थे, इसी दौरान मार्ग से कुछ वाहनों की आवाजाही हुई जिसे देख बदमाशों ने बंदूक से पांच हाइवे फायर कर भाग गए। घटना के बाद व्यापारी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जानकारी के बाद पुलिस ने पड़ताल शुरू की, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध लूट का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, एसईसीएल की 65 हज़ार की केबल वायर बरामद


अनूपपुर

जिले के थाना रामनगर क्षेत्र में एसईसीएल के सब स्टेशन से केबल वायर चोरी की वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद करने में सफलता हासिल की है। 04 अगस्त 2025 को दुर्गाबाई पति शिवलाल महोबे, उम्र 52 वर्ष, सुरक्षा प्रभारी राजनगर एरिया, सीसीएल हसदेव क्षेत्र ने थाना राजनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि बाबू लाइन सब स्टेशन के बगल से स्थित बिजली पोल से सब स्टेशन की दीवार तक लगभग 20 मीटर लंबी आर्म्ड केबल कॉपर वायर, जिसकी कीमत लगभग 65 हजार है, कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। शिकायत पर थाना राजनगर में अपराध क्रमांक 214/25, धारा 303(2) BNS के तहत प्रकरण दर्ज कर तत्काल विवेचना शुरू की गई।

थाना रामनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के कुछ ही घंटों में आरोपियों को चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में चोरी की घटना को स्वीकार कर लिया। सूरज हथेल पिता सुफल हाथेल, उम्र 22 वर्ष, किशन नरपरवा पिता मातादीन नरपरवा, उम्र 27 वर्ष, आयुष मालिक पिता स्व. राजू मालिक, उम्र 19 वर्ष,निवासी वार्ड क्रमांक 7, सिविल कॉलोनी, राजनगर, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 20 मीटर आर्म्ड केबल कॉपर वायर बरामद की है। तीनों आरोपियों के विरुद्ध विधिसंगत कार्रवाई की गई है।

नशे में वाहन चलाने पर 31 प्रकरण दर्ज, 3.25 लाख का जुर्माना


अनूपपुर

पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के निर्देशन में हाईवे चौकी अनूपपुर द्वारा 07 जुलाई 2025 से 06 अगस्त 2025 तक विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत शराब पीकर वाहन चलाने वाले 31 चालकों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की गई। सभी प्रकरणों में चालकों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां 3, लाख 25 हजार रुपये का जुर्माना आरोपित किया गया है। साथ ही सभी दोषी चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। यह कार्यवाही सड़क सुरक्षा के प्रति पुलिस विभाग की गंभीरता को दर्शाती है। हाईवे चौकी टीम द्वारा लगातार निगरानी और चेकिंग की जा रही है, जिससे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। अनूपपुर पुलिस की नागरिकों से अपील की है कि वे नशा कर वाहन न चलाएं, स्वयं और दूसरों की जान की कीमत समझें, और यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करें।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget