रेप की सजा काट चुका दरिंदा, 13 वर्षीय नाबालिग से किया दुष्कर्म, पूर्व मंत्री के घर की घटना


शहडोल 

जिले से झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। 54 वर्षीय अधेड़ ने 13 साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया। चौंकाने वाली बात ये है कि आरोपी बच्ची से दुष्कर्म मामले में दस साल की सजा पा चुका है, और हाल ही में रिहा हुआ था। वहीं ये घटना पूर्व मंत्री के निर्माणाधीन मकान में अंजाम दी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

जानकारी के अनुसार बीते सुबह थाना कोतवाली इलाके के पांडव नगर स्थित निजी स्कूल में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा घर से साइकिल से जा रही थी। तभी स्कूल के समीप पंकज पिता प्रकाश चंद्र कटारे (54) ने उसे रोका और उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ पूर्व मंत्री के पांडव नगर स्थित निर्माणाधीन मकान में ले गया और तीसरी मंजिल पर उसके साथ उसने दुराचार किया। पता चला है कि आसपास रहने वाले किसी व्यक्ति ने छात्रा को उक्त मकान के अंदर ले जाते देख पुलिस को इसकी सूचना दी। लेकिन जब तक पुलिस वहां पहुंचती आरोपी छात्रा की अस्मत लूट चुका था। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी वारदात को अंजाम देकर भागने की फिराक में था लेकिन उसे वहीं दबोच लिया गया।

पता चला है कि आरोपी पंकज कटारे पूर्व में भी दुराचार व पॉक्सो एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। उसे 10 वर्ष के कारावास से दण्डित किया जा चुका है। वह गत वर्ष ही जेल से रिहा हुआ है। इसके बाद एक बार फिर आरोपी ने हैवानियत दिखाते हुए छात्रा के साथ फिर वैसी ही वारदात को अंजाम दिया।

पांडव नगर स्थित जिस जगह पर आरोपी ने इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया, वह एरिया शहर का पॉश इलाका कहलाता है। वहीं समीप ही जिले के एक पुलिस अधिकारी का भी शासकीय आवास है। आरोपी ने उस पॉश एरिया में बिना किसी भय के ऐसी वारदात को अंजाम दिया। लोगों का कहना है कि जिस इलाके में पुलिस अफसर का घर हो, पूर्व मंत्री का मकान बन रहा हो, वो इलाके भी सुरक्षित नहीं हैं। इस पॉश एरिया में एक बड़ी निजी स्कूल के साथ कन्या महाविद्द्यालय व पॉलिटेक्निक कॉलेज भी मौजूद हैं। जहां हर दिन सैकड़ों छात्राए पढ़ने जाती हैं। ऐसे में इस वारदात के बाद सवाल उठाना लाज़िमी है।

किराना दुकान की सीट तोड़कर चोरो ने किया हजारों की चोरी, पुलिस की कार्यशैली में प्रश्नचिन्ह


शहडोल

शहडोल। जिले में चोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है फिर धनपुरी थाना क्षेत्र में एक किराना दुकान की अल्बेस्टर सीट तोड़कर घुसे चोरों ने किराना दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है, जिसमें हजारों रुपए का सामान लेकर अज्ञात चोर फरार हो गए हैं। घटना धनपुरी के गोल बाजार में घटी है, जहां से कुछ कदम की दूरी पर पुलिस की रातों दिन तैनाती रहती है,ऐसे स्थान में हुई चोरी की घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर अब सवाल खड़े कर दिए है।

जानकारी के अनुसार धनपुरी थाना क्षेत्र के गोल बाजार में स्थित महेश उर्फ भोला राय की किराना दुकान में चोरी की वारदात को चोरों ने अंजाम दिया है। दुकान मालिक ने बताया कि उनकी दुकान में रखें किराना सामान एवं नगद लेकर चोर फरार हो गए हैं। घटना बीती रात घटी है। पड़ोसियों ने जब दुकान मालिक को बुधवार की सुबह बताया कि तुम्हारी दुकान के ऊपर लगी अल्बेस्टर सीट टूटी है। तब जाकर दुकान मालिक को घटना की जानकारी लगी, जिसके बाद दुकान पहुंचे महेश ने अंदर जाकर देखा तो दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा था। जिससे उन्हें यह पता लग गया की उनकी दुकान के अंदर चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दे दिया है।

घटना की जानकारी धनपुरी पुलिस को दी गई, जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है,दुकान मालिक ने बताया कि उसकी दुकान से हजारों रुपए का सामान व नगद रूपए लेकर चोर फरार हो गए हैं । हालांकि पुलिस ने दुकान मालिक से चोरी गया सामान की लिस्ट मांगी है।

गोल बाजार आजाद चौक से महज कुछ मीटर की दूरी पर स्थित है। आजाद चौक में दिन रात पुलिस का पहरा बना रहता है, आजाद चौक धनपुरी का मुख्य चौक कहलाता है,जिसकी वजह से रात में भी पुलिस टीम वहां तैनात रहती है, ऐसी जगह से हुई चोरी पर अब धनपुरी पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

बस ऑटो में जबरदस्त टक्कर, 3 की मौत, 5 घायल अस्पताल में भर्ती


अनूपपुर


बस ऑटो में जबरदस्त टक्कर, 3 की मौत, 5 घायल अस्पताल में भर्ती

अनूपपुर

कोतवाली थाना क्षेत्र के किरर गांव में बस और ऑटो की जोरदार भिड़ंत से ऑटो में सवार दो महिला एवं एक पुरूष की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं 5 घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया हैं। घटना की सूचना पर कलेक्टर हर्षल पंचोली एवं पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान जिला चिकित्सालय पहुंच कर घायलों का हालचाल जाना और चिकित्साको को इलाज के निर्देश दिये।

जानकारी अनुसार सुबह 11 बजे नफीस बस क्रमांक एमपी 18 जेड एफ 9786 जो शहडोल से डिंडौरी जा रहीं थी इसी दौरान ग्राम किरर के पास ऑटो क्रमांक एमपी 65 जेडबी 3401 ग्राम बडहर से अनूपपुर आ रहा जो सीधे बस से जा टकराया ऑटो में 8 लोग सवार थे घटना में 3 लोगों की मौक पर ही मृत्यु हो गई। वहीं 4 घायलों के नाम समाने आये हैं। जबकि घायलो की संख्याा 5 बताई जा रहीं हैं। मृतकों में मोहवती सिंह गोड़ पति जगन्नाथ सिंह उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम बरहर अनूपपुर, सुखिया बाई गोड़ पति मोतीलाल सिंह गोड़ उम्र 50 वर्ष ग्राम भमरहा, राजेन्द्रग्राम, रामकुमार सिंह गोड़ पिता दशरथ सिंह गोड़ उम्र 40 वर्ष ग्राम बड़हर अनूपपुर हैं। घायलों में 65 वर्षीय माधव सिंह पिता रामा, अमित चौधरी पिता कतकु, दुगावती पति बालकरण गोड तीनो निवासी ग्राम बड़हर 45 वर्षीय छोटेलाल उर्फ लल्लू यादव ग्राम पिता कठा ग्राम खोह एवं राजबती निवासी धनपुरी शहडोल निवासी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया हैं। जहां इलाज जारी हैं। पुलिस मार्ग कायम कर पूरे मामले कि जांच में जुट गयी है। नफीस बस ड्राइवर सत्तार अहमद पिता फारुन अहमद उम्र 65 वर्ष निवासी वार्ड़ न. 12 नरेंद्रनगर रीवा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह हादसा किस वजह से हुआ पुलिस की जांच के बाद सच सामने आ जायेगा।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget