डाक कार्यालय में चार दिन से सरबर ना होने के कारण हितग्राही परेशान 


अनूपपुर

जिले के कोतमा पोस्ट ऑफिस में पिछले चार दिनों से सर्वर ना होने के कारण हितग्राहियों के लेन-देन में भारी परेशानी देखने को मिल रहा है, जिस कारण से हितग्राही रोज पोस्ट ऑफिस का चक्कर लगाकर परेशान हो रहे हैं, वहीं जिन हितग्राहियों का डाक ऑफिस में राशि जमा है, अपने जरूरत के लिए निकलने को कई दिन से पोस्ट ऑफिस का चक्कर लगा रहे हैं, हितग्राहियों का कहना है कि डाक ऑफिस में आए दिन सर्वर डाउन रहता है, जिससे लेनदेन प्रभावित होता है, वार्ड क्रमांक 4 निवासी संजय सिंह के घर में वैवाहिक कार्यक्रम है, जिस कारण रूपए डाक ऑफिस से निकालना था, चार दिन से रुपए नही निकल पा रहा है, घर की शादी प्रभावित हो रही है, सरकार की गलत नीति के कारण आए दिन सर्वर में समस्या बना रहने के कारण हितग्राही को तरह-तरह की परेशानियां झेलना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर डाक ऑफिस के भिन्न-भिन्न प्रकार के काम प्रभावित हो रहे हैं जिससे आम आदमी ऑफिस के कार्य प्रणाली से परेशान है, शीघ्र समस्या का निराकरण किया जाए अन्यथा स्थानीय लोग आंदोलन करने के लिए तैयार है।

इनका कहना है।

आप अपना काम बताएं सर्वर रात में रहता है, हमारा पूरा स्टॉप रात में बैठकर हितग्राहियों का काम करते हैं। 

*एम एस मसराम, उप डाकपाल कोतमा*

 शनि अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने नर्मदा में लगाई डुबकी, पितरों का तर्पण कर पीपल पर चढ़ाया जल 


अनूपपुर

जिले के अमरकंटक में आज चैत्र मास की अमावस्या पर दूर-दूर से आए भक्त श्रद्धालुओं तीर्थ यात्रियों ने पुण्य सलिला मां नर्मदा जी के पावन तट रामघाट पुष्कर बांध  एवं आरंडी संगम  तट में आस्था की डुबकी लगाई स्नान किया तथा दर्शन कर पूजा दर्शन किया तथा साथ ही भक्त श्रद्धालुओं ने शनि अमावस्या के पावन अवसर पर पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाया एवं भगवान शनि देव महाराज की प्रतिमा पर जल चढ़ाया पुष्प चढ़ाए तेल चढ़ाया तथा काला तिल काला काला काला उड़द काला वस्त्र एवं सिक्का आदि चढ़ाकर पूरे मनोयोग से धार्मिक भावना के साथ पूजन आरती अभिषेक किया तथा अपनी हुई गलतियों के लिए क्षमा याचना की तथा मन्नत मनौती मांगी । सुबह से ही भक्त श्रद्धालु तीर्थ यात्रियों के द्वारा नर्मदा नदी में स्नान दर्शन पूजन अर्चन का क्रम शुरू हो गया था जो शायं कल तक  निरंतर चलता रहा। मालवा अंचल के जिलों से भारी तादाद में आए भक्त श्रद्धालुगण भी  नर्मदा स्नान दर्शन पूजा अर्चन करते रहे।

चैत्र कृष्ण पक्ष की अमावस्या श्राद्ध अमावस्या के पावन अवसर पर भक्त श्रद्धालु गण अपने  अपने मृतक प्राणियों का पूरे विधि विधान के साथ पिंडदान तर्पण तथा भगवान विष्णु के प्रतीक पीपल वृक्ष को जल  स्नान तथा कलश में जल दान पूजन अर्चन हवन आदि करते रहे तथा गरीब जनों को यथाशक्ति अनुसार अन्नपूर्णा दान  एवं अन्य धनराशि का दान करते रहे ताकि मृतक प्राणी को सद्गति मोक्ष गति को प्राप्त हो। शनि अमावस्या के शुभ अवसर पर पूजन अर्चन दर्शन का विशेष महत्व माना एवं बताया गया है। शनि अमावस्या के अवसर पर लगभग 12 15 हजार से भी अधिक भक्त दर्शनार्थियों ने श्रद्धालुओं तीर्थ यात्रियों ने स्नान किया डुबकी लगाई तथा मंदिर में दर्शन कर पूजन अर्चन किया ।

भूमि का गलत नापजोख से किसान परेशान, राजस्व निरीक्षण की अनुपस्थिति में पटवारियों की चल रही मनमानी


अनूपपुर

तहसील क्षेत्र अनूपपुर में राजस्व निरीक्षण के अभाव में पूर्व विवादित पटवारी मोहन सिंह द्वारा की जा रही मनमानी नापजोख के कारण किसान अपनी ही जमीन पर कब्जा करने में उलझ गए हैं। विशेषकर पसान कोट के हल्का पटवारी धुरवासिन कोटमी में यह समस्या गंभीर रूप ले चुकी है, जहां बिना राजस्व निरीक्षक की मौजूदगी के ही सीमांकन कार्य किया जा रहा है।  

किसान भूरे लाल यादव का आरोप है कि मोहन सिंह पटवारी द्वारा भूमि की गलत नाप की जा रही है, सीमा जमीन का सही सीमांकन नहीं मिल पा रहा। सामान्यतः सीमांकन के दौरान किसानों की जमीन के चारों ओर मापकर उन्हें कानूनी कब्जा दिलाया जाता है, लेकिन कोटमी में राजस्व निरीक्षक की अनुपस्थिति में यह प्रक्रिया अधूरी और गलत तरीके से की जा रही है। इससे किसानों के बीच पड़ोसी जमीन को लेकर विवाद उत्पन्न हो गई है।

स्थानीय किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि तहसीलदार या राजस्व निरीक्षक द्वारा तुरंत इस मामले की जांच की जाए और सीमांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। उनका कहना है कि अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो ग्रामीण इलाकों में भूमि विवाद और हिंसा की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। राजस्व विभाग की लापरवाही के कारण पटवारी बिना किसी निगरानी के मनमाने ढंग से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि प्रशासन तत्काल इस मामले में हस्तक्षेप करे और किसान को उनकी जमीन खसरा 220/1/1 रकवा 0.869 हेक्टेयर का  पुनः सीमांकन कराया जाए।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget