माहेश्वरी समाज ने होली स्नेह मिलन समारोह का किया आयोजन, जमकर की मस्ती


अनूपपुर

राजस्थानी संस्कृति से जुड़े व रंगो के त्यौहार होली के त्यौहार के उपलक्ष्य पर संभाग स्तरीय माहेश्वरी समाज का होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन होलाष्टक प्रारंभ होते ही होली से पूर्व रविवार को होटल लेवल वन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर माहेश्वरी समाज के शहडोल,बुढार,अमलाई,चचाई,धनपुरी,अनूपपुर,जैतहरी के पुरुष,महिलाएं एवं बच्चे काफी संख्या में उपस्थित थे। इस समारोह में सामाजिक उत्थान,गतिविधियों और अन्य विषयों पर चर्चा की गई। 

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा भगवान महेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्लन के साथ की गई।होली के त्यौहार के पूर्व पूरी मस्ती के साथ महिला एवं पुरुष सभी ने डांस किया एवं गाना गाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।साथ ही सभी ने मिलकर काफी मस्ती की जिसका सभी ने भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम के शुभारंभ में गरमा-गरम नाश्ता की विशेष व्यवस्था की गई थी।तत्पश्चात तमाम तरह के गेम्स का आयोजन किया गया।जिसमें तंबोला आदि गेम खिलाया गया।जिसमें समाज के सभी लोगों ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया एवं पुरस्कार प्राप्त किया।कार्यक्रम के मध्य में स्नेह भोज का आयोजन किया गया।सभी ने एक दूसरे को होली के त्यौहार की एडवांस में हार्दिक शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम में नए आए अतिथियों का माहेश्वरी समाज पुरुष एवं महिला वर्ग ने स्वागत किया।

कार्यक्रम में शहडोल संभाग के सभी स्थानों से माहेश्वरी समाज के लोगों ने शिरकत की एवं खुशी का इजहार किया और इसी तरह हमेशा मिलते रहने का वादा भी किया।माहेश्वरी समाज के जिलाध्यक्ष सुनील मंत्री ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का समापन चाय के साथ किया गया।

सेव अर्थ मिशन ने वृक्षारोपण अभियान को दी नई गति, सेव अर्थ मिशन ने किया जिला अध्यक्ष की नियुक्ति


अनूपपुर

पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए सेव अर्थ मिशन ने आज अपने वृक्षारोपण अभियान को और अधिक सशक्त बनाने के लिए जैतुरा अंबुले को  अनूपपुर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया।  यह नियुक्ति 2040 तक 3000 करोड़ वृक्षों के रोपण के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। नव नियुक्त जिला अध्यक्ष जैतुरा अंबुले अपने क्षेत्र में 10 हजार सदस्यों के सहयोग से 10 हजार वृक्षों के रोपण का नेतृत्व करेंगे उनका दायित्व होगा कि वे वृक्षारोपण अभियान का आयोजन करें सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा दें और अपने जिले में पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाएं।

*सेव अर्थ मिशन के लक्ष्य व योगदान*

सामुदायिक भागीदारी संगठन हर दिन नए सदस्यों को जोड़ रहा है और समाज को हरित पहल में सक्रिय रूप से शामिल कर रहा है। कार्बन उत्सर्जन में कमी यह वृक्षारोपण पहल 2040 तक नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करेगी। वैश्विक जलवायु कार्यवाही में योगदान यह मिशन न केवल भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जलवायु परिवर्तन की दिशा में सार्थक कदम उठा रहा है। इस मौके पर सेव अर्थ मिशन के प्रवक्ता ने कहा आज का दिन हमारे मिशन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है लेकिन हमारा कार्य यहीं समाप्त नहीं होता जिला अध्यक्ष और सभी सदस्य इस आंदोलन को निरंतर आगे बढ़ाएंगे हम सभी को आमंत्रित करते हैं कि वे इस हरित क्रांति का हिस्सा बनें और स्वच्छ हरित भविष्य के निर्माण में योगदान दें

*हर दिन बढ़ रहा है सेव अर्थ मिशन का प्रभाव*

इस पहल के अंतर्गत पूरे देश में लगातार वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं संगठन की योजना हर जिले में सक्रिय नेतृत्व स्थापित करने और सामुदायिक भागीदारी को और मजबूत करने की है। सेव अर्थ मिशन की यह पहल न केवल पर्यावरणीय संतुलन को बहाल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और हरित भविष्य की नींव भी रख रही है।

 नेशनल लोक अदालत का आयोजन सम्पन्न, 1.66 करोड़ का अवॉर्ड पारित, पति पत्नी में हुई सुलह


अनूपपुर

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर के अध्यक्ष पी.सी. गुप्ता के मार्गदर्शन में जिला एवं सत्र न्यायालय अनूपपुर एवं तहसील सिविल न्यायालय कोतमा/राजेन्द्रग्राम में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। उक्त नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु जिला स्तर पर 07 खण्डपीठ, तहसील सिविल न्यायालय कोतमा हेतु 05 खण्डपीठ एवं राजेन्द्रग्राम हेतु 03 खण्डपीठ का गठन किया गया था। इस प्रकार जिले में कुल 15 खण्डपीठों का गठन किया गया था। नेशनल लोक अदालत में प्रीलिटिगेशन प्रकरणों के 1739 प्रकरण रखे गए, जिसमें से 327 प्रकरणों का निराकरण करते हुए 3291694/-रूपयें की राशि अवॉडिड की गई। इसी तरह न्यायालयों के लंबित प्रकरणों में 650 प्रकरण रखे गए, जिसमें 580 प्रकरणों का निराकरण करते हुए 10660037 रूपयें की राशि अवॉर्ड पारित की गई।

जिला न्यायालय अनूपपुर में आयोजित नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ मॉ सरस्वती जी के चित्र में पुष्पमाला अर्पित कर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय मनोज कुमार लढ़िया, द्वितीय जिला न्यायाधीश/संयोजक नेशनल लोक अदालत नरेन्द्र पटेल, प्रथम जिला न्यायाधीश पंकज जायसवाल, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी श्रीमती चैनवती ताराम, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विनोद कुमार वर्मा, अंजली शाह न्यायिक मजिस्ट्रेट, सृष्टि साहू न्यायिक मजिस्ट्रेट, जिला विधिक सहायता अधिकारी दिलावर सिंह, जिला अधिवक्ता बार संघ के अध्यक्ष संतोष सिंह परिहार, सचिव राम कुमार राठौर, शासकीय अभिभाषक पुष्पेन्द्र कुमार मिश्रा, लीगल एड डिफेंस काउंसिल संतदास नापित, जिला अधिवक्ता संघ के समस्त अधिवक्तागण तथा जिला न्यायालय अनूपपर के समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे। 

*दम्पत्ति में हुई सुलह, दोबारा मिले*

नितेश बनाम मधु(परिवर्तित नाम) का विवाह वर्ष 2021 में हिन्दू विधि विधान एवं स्थानीय रीति रिवाज से सम्पन्न हुआ था। कुछ आपसी विवादों के चलते पत्नि नाराज होकर अपने मायके चली गई और माता-पिता से अलग रहने की बात करने लगी। दोनों के बीच उत्पन्न अहम को शनिवार को जिला न्यायालय अनूपपुर में आयोजित नेशनल लोक अदालत में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पी.सी. गुप्ता द्वारा समाप्त कर दोनों परिवार को पुनः मिलन कराया गया। साथ ही उन्हें यह समझाईश दी गई कि वे एक होकर अपने दाम्पत्य जीवन का निर्वहन करें।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget