पैरामेडिकल के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का प्रारंभ हुआ में क्लिनिकल प्रशिक्षण


अनूपपुर

चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए अनूपपुर नगर में संचालित पंडित राम गोपाल तिवारी महाविद्यालय के विद्यार्थियों का क्लीनिकल प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ, जिसमें विद्यार्थियों को महाविद्यालय से महाविद्यालय के बस के माध्यम से जिला चिकित्सालय अनूपपुर में पहुंचाया गया, विद्यार्थियों को जिला चिकित्सालय अनूपपुर अनुशासित ढंग से जहाँ जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर रामरती पाटकर ने अस्पताल में प्रतिदिन किए जाने वाले कार्य और कार्य के दौरान अनुसरण किए जाने वाले अनुशासन और अस्पताल के विषय में अवगत कराया। जिला चिकित्सालय के प्रमुख द्वार के सामने बहुत ही अनुशासित ढंग से विद्यार्थियों को अस्पताल और मरीज के प्रति उनके दायित्वों, कर्तव्यों और अनुशासन के विषय में बताया गया तत्पश्चात विद्यार्थी को विविध वार्डों में जाकर के वार्ड और वार्ड के मरीजों से मिलाया गया। तत्पश्चात विद्यार्थी का क्लीनिकल प्रशिक्षण प्रारम्भ हुआ। विद्यार्थियों के सहयोग के लिए आज महाविद्यालय के प्राध्यापक अशोक मिश्रा , प्रबंधक विजय तिवारी अस्पताल में रहे।

अतिथि शिक्षकों के मानदेय को लेकर विधायक के नेतृत्व में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, मिला समाधान


अनूपपुर

विगत 07 माह से अतिथि शिक्षकों को मानदेय,वेतन न मिलने के संबंध में कांग्रेस कमेटी ने 5 मार्च 2025 को सहायक आयुक्त कार्यालय में तालाबंद आंदोलन की चेतावनी दी थी। उसी तारतम्य में पुष्पराजगढ़ विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पांडे एवं अनेकों कांग्रेस जन सहायक आयुक्त कार्यालय में प्रदर्शन करने के लिए धरने पर बैठे एवं ताला बंद करने की चेतावनी भी दी थी।जिसको लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए थे।

जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पांडे द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि विकासखण्ड पुष्पराजगढ़ अंतर्गत कार्यरत विभिन्न विद्यालयों प्राथमिक,माध्यमिक,हाईस्कूल,उ.मा.वि.में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को विगत 07 माह से मानदेय,वेतन नहीं मिल रहा है।अतिथि शिक्षकों को परिवार के पालनपोषण हेतु मानदेय ही एक मात्र सहारा है।परन्तु विगत 07 माह से वेतन न मिलना चिन्ताजनक है।

ज्ञापन के अनुसार पुष्पराजगढ़ विधायक के नेतृत्व में कांग्रेस जन धरना प्रदर्शन पर बैठ गए।जिसके बाद स्वयं सहायक आयुक्त प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर पुष्पराजगढ़ विधायक को लिखित में पत्र दिया।जिसमें उन्होंने उल्लेख किया है कि दिनांक 04/03/2025 को अतिथि शिक्षक प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला में कार्यरत अतिथि शिक्षकों के मानदेय में आवंटन प्राप्त हुआ है।जिसके देयक कोषालय में प्रस्तुत कर दिये गये है।दिनांक 05/03/2025 को हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डी में कार्यरत अतिथि शिक्षकों के मानदेय में आवंटन प्राप्त हुआ है।जिसके देयक कोषालय में प्रस्तुत कर दिये गये है।तथा उक्त मानदेय का भुगतान 05 दिवस में कर दिया जायेगा।प्रस्तुत देयकों की जानकारी संलग्न है।जिसके बाद कांग्रेस ने अपना धरना प्रदर्शन स्थगित किया और कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद,पुष्पराजगढ़ विधायक जिंदाबाद,जिला कांग्रेस जिंदाबाद के नारों के साथ धरना प्रदर्शन स्थगित किया।

भाजपा सरकार के खिलाफ सड़क से सदन तक कांग्रेस करेगी प्रदर्शन, मंत्री व भाजपा मांगे माफी- फुन्देलाल सिंह


अनूपपुर

मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल के भीख वाले बयान पर उनके इस्तीफा की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन कांग्रेस भवन में किया गया। जिसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह, कांग्रेस प्रभारी सुखेंद्र सिंह बन्ना,कांग्रेस के मीडिया प्रभारी अशोक कुमार मर्सकोले,पुष्पराजगढ़ विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को,कोतमा पूर्व विधायक सुनील सराफ ने पत्रकारों को संबोधित किया।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पुष्पराजगढ़ विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को ने कहा कि अनूपपुर जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस सदैव मुखर रहती है और जब कांग्रेस कोई आंदोलन की रूपरेखा तैयार करती है तो उसके पहले कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाती है।उन्होंने कहा कि किसानों का धान उपार्जन का अभी भी 23 करोड रुपए का भुगतान बाकी है।अतिथि शिक्षकों के मानदेय के लिए आज प्रदर्शन होना हैं।वहीं उन्होंने अनूपपुर में बन रहे फ्लाईओवर ब्रिज की धीमी गति को लेकर नाराजगी जाहिर की और उन्होंने कहा कि बहुत जल्दी वह अनूपपुर के प्लेटफार्म पर धरना प्रदर्शन करेंगे।जिसके लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब धरना प्रदर्शन करती है तो मध्यप्रदेश सरकार के कान खड़े हो जाते हैं। उन्होंने प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल के भीख मांगने वाले बयान पर कहा कि कांग्रेस उनके खिलाफ पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करेगी और उनके इस्तीफे की मांग करेगी एवं उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मंत्री का बयान साबित करता है कि चुनाव के समय जनता को सिर-माथे बैठाने वाले भाजपा नेताओं को सत्ता का ऐसा अहंकार हुआ कि वे उन्हें भिखारी करार देने लगे। अब तो हालत यह हो गये है कि जनता को भगवान बताकर वोटे बटोरने वाली भाजपा सरकार अब महिलाओं,बुजुर्गों, किसानों, युवाओं,विद्यार्थियों और दिव्यांगजनों को अब भिखारी बता रही है।

पुष्पराजगढ़ विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बीजेपी सरकार के इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगी।अधिकारों के लिए कांग्रेस पार्टी निणार्यक लड़ाई लड़ेगी।इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी द्वारा 6 मार्च 2025 को ब्लाक स्तर पर म.प्र.शासन के मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला दहन किया जायेगा,जिसमें ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों सहित ब्लाक,मण्डलम,सेक्टर के पदाधिकारीगण और कार्यकर्ता शामिल रहेंगे।वहीं 8 मार्च को कांग्रेस के जिला प्रभारी-सहप्रभारी,विधायक, विधानसभा प्रत्याशियों एवं कांग्रेस जनों की मौजूदगी में जिला मुख्यालयों पर धरना एवं कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मंत्री प्रहलाद पटेल से इस्तीफे की मांग की जायेगी।आगामी 10 मार्च को म.प्र. कांग्रेस के प्रभारी  हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में म.प्र. किसान कांग्रेस राजधानी भोपाल में प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन आयोजित किया गया है।वहीं 11 से 15 गार्च तक कांग्रेस के मोर्चा संगठन,विभागों के अध्यक्षगणों द्वारा म.प्र. शासन के विभागीय मंत्रियों से विभाग संबंधी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जायेगा। 

प्रदेश के सभी जिलों के जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार ख़लाफ जंगी प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल से इस्तीफे की मांग करेगी।तथा यह भी मांग करेगी कि मुख्यमंत्री और मंत्री प्रहलाद पटेल प्रदेश की जनता से सार्वजनिक माफी मांगे अन्यथा जनता के विरोध में लिए तैयार रहे।महिलाओं, गरीबों,किसानों, छात्रों और बुजुर्गों को उनका हक नहीं मिला तो कांग्रेस सड़क से सदन तक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget