तालाब में डूबा विश्वविद्यालय का छात्र, हुई मौत, डैम में डूबा युवक तलाश जारी
उमरिया/अनूपपुर
उमरिया जिले के उमरार डैम के गहरे पानी में डूबने से 18 वर्ष की युवक की मौत घटना के संबंध में कोतवाली पुलिस के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार चार युवक खलेसर बस्ती के रहने वाले हैं वह सुबह 12:00 बजे के लगभग उमरा डैम में नहाने गए थे, बस्ती के चार युवक भी शामिल थे, तैरते तैरते 200 मीटर की दूरी तय करने के बाद वापस चारों लौट रहे थे, अचानक शीभम सोनी पिता पवन कुमार सोनी उम्र 18 साल निवासी खलेसर वार्ड नंबर 10 पानी के बीच में फस जाने से बाहर नहीं निकल पाया, थककर गहरे पानी में डूब गया, जिसकी मौत हो गई, तत्काल पुलिस विभाग एसडीआरएफ की टीम तहसीलदार सहित घटनास्थल पर गई, जहां सर्च करने की कार्यवाही लगातार की जा रही है परंतु 1:00 बजे पानी में डूबने के बाद अभी शाम 6:00 बजे तक उसका तैराकों को नहीं मिला नहीं मिला, खोजबीन की जा रही है, घर के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।
अनूपपुर जिले के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के एक छात्र की पोड़की जलाशय में नहाने के दौरान डूबने से दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर और छात्र समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक छात्र आर्यन कुमार (21 वर्ष) पिता सनोज कुमार, निवासी गया (बिहार) का रहने वाला था। वह बीबीए टूरिज्म द्वितीय वर्ष का छात्र था और हॉस्टल अलॉटमेंट की प्रक्रिया के लिए विश्वविद्यालय आया हुआ था। बताया जा रहा है कि आर्यन अपने दो दोस्तों के साथ पोड़की जलाशय में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों और प्रशासन को सूचना दी गई है। सूचना मिलते ही अमरकंटक पुलिस मौके पर पहुंची हुई है शव को निकलने का प्रयास किया जा रहा है।
